Tarot Card Rashifal (26th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2022 09:31 AM

tarot card rashifal

मेष: उम्मीद के अनुसार परिवार वालों से काम में मदद नहीं मिल पाने से कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: उम्मीद के अनुसार परिवार वालों से काम में मदद नहीं मिल पाने से कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। जीवनसाथी से फोन पर लम्बी बात होगी, जिसमें कार्यों को बेहतर ढंग से करने की चर्चा होगी।

वृष: इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन पहल करने से दूर हो जायेगी।

मिथुन: परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को कही परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। कुछ जरूरी कार्य योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे। 

कर्क: अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग देंगे। लवमेट्स आज रिश्ते में नयापन लेने के लिए नयी पहल करेंगे।

सिंह: ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

कन्या: जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। रोजमर्रा के कामों से भी फायदा होगा। जॉब कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला: आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में एक साथ कई काम करने पड़ेंगे। 

वृश्चिक: आज काम के प्रति मेहनत रंग लायेगी। किसी नए व्यवसाय से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पहले किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज सम्मानित किया जायेगा। जिससे लोगों में पहचान बढ़ेगी।

धनु: आज दिन बेहद शानदार रहने वाला है। लोग कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे, आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। विद्यार्थियों को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। कुछ नए लोगों के संपर्क में आएंगे, जिनसे आपको फायदा भी होगा।

मकर: अपना कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे।

कुंभ: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोई अनजान व्यक्ति मुड खराब कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से बचना चाहिए। 

मीन: दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी। लवमेट्स एक-दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, जिससे रिश्ते में और मधुरता बनी रहेगी।

नीलम
8847472411

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!