Tarot Card Rashifal (19th March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 19 Mar, 2022 09:07 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लव लाइफ में काफी बदलाव आ सकते हैं। अच्छे लोगों से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लव लाइफ में काफी बदलाव आ सकते हैं। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। जिनसे आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। पैसों का लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतें। 

वृष राशि वालों आज आप सुबह से ही किसी पॉजिटिव सोच विचार में डूबे रहेंगे। आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि वाले बच्चे दिन भर खेलकूद में लगे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कपड़ों की खरीददारी कर सकते हैं। सेहत अच्छी रेहगी।

मिथुन राशि वालों कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इस राशि की महिलाएं आज दिन भर काम में व्यस्त रहेंगी। मौसम का परिवर्तन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

कर्क राशि वालो आज आप फायदेमंद यात्रा पर जाने वाले हैं। मेहनत व परिश्रम का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करेंगे तो आगे चलकर उससे बहुत फायदा होगा। आज आपका कोई राज लोगों के सामने आ सकता है। सिर दर्द की तकलीफ रहेगी।

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। घर के लिए कोई नई चीज खरीद सकते हैं। आपके बच्चे आपके लिए कुछ ख़ास करेंगे। माता की हेल्थ का ध्यान रखें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि वालों अगर आप पार्टनर की तलाश में हैं तो आज आपकी तलाश पूरी होने वाली है। लवमेट से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी दोस्त की सलाह आपके मन में उत्साह भर देगी। आज ब्राह्मण को अनाज दान करना अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि वालों राजनीति आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके पार्टनर से आपको अच्छी मदद मिलेगी। धैर्य के साथ काम करना अच्छा रहेगा। आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। फैमिली में हंसी-ख़ुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज आप कुछ नए कामों को सफलतापूर्वक निपटा डालेंगे। प्रमोशन मिलने के आसार हैं। आपका वर्क लोड बढ़ सकता है। आज आप बेफिक्र होकर अपने लवमेट के साथ समय गुजार सकते हैं। दांपत्य में खुशियां आएंगी। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

धनु राशि वालों आज महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। घरेलू कामों को पूरी जिम्मेदारी से निपटाएंगे। आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत उत्तम रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी महिला का आशीर्वाद आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा। आप जमीन और मकान खरीदने का सोच-विचार कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

कुंभ राशि वालों आज रुका हुआ काम बनेगा। कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं। यदि आप अभिभावक हैं तो बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने का भाव जागृत होगा। परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों काम के नये ऑफर मिलेंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बालों का विशेष ध्यान रखें। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। हर काम में सफलता मिलेगी। दोस्तों के सहयोग से हर काम पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

नीलम
8847472411

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!