Tarot Card Rashifal (30th January):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 30 Jan, 2023 05:12 AM

tarot card rashifal

मेष: आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, वह लाभदायक रहेगी। व्यवसाय में लोगों से बकाया

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, वह लाभदायक रहेगी। व्यवसाय में लोगों से बकाया धन वसूलने में लगे रहेंगे। युवा अपनी संगत बदलने की कोशिश करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य की आज्ञा का पालन जरूर करें।  

वृष: आज सामाजिक क्षेत्रों में साख चारों ओर फैलेगी, जिसका लाभ मिलेगा। व्यापार में योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करेंगे। परिचित व्यक्ति की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन: आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सही रहेगा। ऑफिस में कार्यों को समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे। व्यापार की निजी बातों को किसी के साथ साझा न करें। पार्टनर का पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो वह बढ़ सकती है।

कर्क: आज नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार में पुराने समय से चल रही परेशानी को दूर करने का रास्ता मिलेगा। युवाओं को प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। साथी के साथ मन की समस्याओं को साझा करेंगे। चोट व दुर्घटना की आशंका बन रही है।

सिंह: आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसरों को हाथ से न निकलने दें। नौकरीपेशा लोग काम में सतर्कता बनाएं रखें। विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं।

कन्या: नौकरी से जुड़े जातकों को आज तरक्की मिल सकती है। व्यापार में हर तरफ से सफलता कदम चूमेगी। कोर्ट व कचहरी से जुड़े काम में सफलता मिलेगी।  संतान की शिक्षा को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। घरवालों के साथ किसी बात पर बहस बाजी हो सकती हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला: आज कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। आर्थिक हालातों में सुधार होगा। कारोबार में किसी भी तरह के लेन-देन में जल्दबाजी न करें। छात्रों को परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी से सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। मौसमी बीमारी होने के संकेत मिलेंगे।

वृश्चिक: आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को और मेहनत की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विद्वान से सलाह लेकर ही कोई भी डील फाइनल करें। छात्रों को नई सौगातें मिलेंगी। विदेश से रिश्तेदारों का आना हो सकता है। बाहर के खाने की वजह से पेट खराब हो सकता है।

धनु: आज जो लोग विदेश में व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम है। भूमि-वाहन का सुख मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर ऑफिस में अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। फैमिली के साथ टूर पर जाने का प्लान बनेगा। सर्दी-खांसी हो सकती है।

मकर: आज धन प्राप्ति के सुगम मार्ग मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे स्वभाव की वजह से दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, पाठ-पूजा में मन लगेगा। घर मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है।

कुंभ: आज ऑफिस में व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें तभी हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में धन से संबंधित मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। संतान की समस्याओं के लिए समय निकालेंगे। सेहत संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज न करें, डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

मीन: आज रोजगार में वृद्धि के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। बिजनेस में कामकाज का अधिक बोझ रहेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। घरवालों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

PunjabKesari kundli

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!