Tarot Card Rashifal (13th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Aug, 2023 07:26 AM

tarot card rashifal

मेष- आज कार्यक्षेत्र में काम का बोझ कम होता हुआ दिखाई देगा। व्यापार में चल रही चुनौतियों का निवारण हो जाएगा। राजनीति से जुड़े लोग अपने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र में काम का बोझ कम होता हुआ दिखाई देगा। व्यापार में चल रही चुनौतियों का निवारण हो जाएगा। राजनीति से जुड़े लोग अपने काम में सावधानी बरतें। विद्यार्थी ओवर कॉन्फिडेंस में काम खराब कर सकते हैं।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। युवा वर्ग अपने व्यवहार के कारण नुकसान करवा लेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात फायदा दिलवा सकती है। पार्टनर के साथ मधुरता बढ़ेगी। पेट में गड़बड़ी रहेगी ।

मिथुन- आज परिवार वालों के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा सा गरम रहेगा। बैंकिंग सेक्टर के लोग पैसों से जुड़े मामले में सावधानी बरतें। बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएंगे।

कर्क- आज कोई भी काम करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। किसी दोस्त की टिपण्णी काम आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग पाकर खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। खान-पान में संतुलन बनाए रखें।

सिंह- आज व्यापार में मिलाजुला परिणाम मिलने की संभावना है। रुकी हुई योजना आगे बढ़ाने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। दोस्तों की किसी बात से मन दुखी रहेगा। सरकारी नौकरी वाले लोग अपने काम से थोड़ा परेशान रहेंगे।

कन्या- आज घर में सकारात्मकता वाला माहौल बना रहेगा। व्यापार में कोई मनपसंद वस्तु गिफ्ट मिल सकती है। घर में धार्मिक आयोजन करवाने का प्लान बनाएंगे। युवाओं को जो काम दिया था, वो सच्चे मन के साथ उस काम को करेंगे।

तुला- आज ऑफिस में अपने विरोधी से सावधान रहें। युवाओं के द्वारा लिए फैसले बहुत बढ़िया साबित होंगे। जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। संतान की तरफ से मन खुश रहेगा। बाल झड़ना परेशान कर सकता है।

वृश्चिक- आज किसी के द्वारा दी गई सलाह ध्यान से सुनें, भविष्य में काम आ सकती है। छात्रों का ज्यादा समय घर से बाहर बीतेगा। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मन में कुछ तनाव रहेगा। फोन के माध्यम से कार्यक्षेत्र के काम को निपटाएंगे।

धनु- आज घरवालों का साथ आपको ऊंचे मुकाम तक पहुचाएंगा। व्यापार में जो भी डील हाथ में लेंगे वो पूरी हो जाएगी। बच्चों की समस्या का समाधान ढूढ़ने की कोशिश करेंगे। पार्टनर के साथ आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर- आज कार्यक्षेत्र के काम में मन नहीं लगेगा, अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। घर के लिए कोई नया उपकरण खरीदेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए सोच से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

कुम्भ- आज ज्यादा से ज्यादा सामाजिक गतिविधियों में रूचि लेंगे। कोई नया व्यापार खोलने में सफल रहेंगे। अपने मन में दूसरों के लिए कोई द्वेष न रखें। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ग़लतफहमी हो सकती है, सोच-समझ कर बोलें।

मीन- आज करियर में माहौल कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यापार में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए मेहनत सफल होगी। युवा वर्ग दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!