Tarot Card Rashifal (7th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Nov, 2023 06:34 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी से भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी से भी पैसा उधार लेने से बचें। छात्र कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा में अपना सारा समय व्यतीत करेंगे।

वृष- आज किसी मित्र की सहायता करने का मौका मिलेगा, जिससे वो बहुत प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में अपने साथी अधिकारियों की चुगली करने से बचें। मन में चल रही किसी परेशानी को साथी के साथ शेयर कर सकते हैं। आर्थिक तंगी के कारण किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र अधिकारियों के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है। युवाओं को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा। परिवार के किसी मेंबर को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।  

कर्क- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक से प्रमोशन मिलने की संभावना है। पिता से कोई अनमोल चीज मिल सकती है। जमीन-जायदाद के मामले में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  

सिंह- आज आपका कोई मित्र आपसे पैसा उधार मांग सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है। खान-पान में गड़बड़ पेट संबंधित समस्या पैदा करेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। भाई-बंधुओं से चल रहे वाद-विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा। व्यापार में बड़े लोगों से संपर्क बनाए रखने से ही फायदा होगा। घर में किसी फंक्शन की तैयारी में समय बितेगा। कोई पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी।

तुला- सरकारी काम कर रहे लोग अपने काम से परेशान रहेंगे। पारिवारिक फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों का इंटरव्यू अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। घर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर दोस्तों के साथ बहस होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

धनु- व्यापार में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। आज जीवनसाथी से चल रही गलतफहमियां भी दूर हो जाएंगी। पिता के साथ अपने नए व्यापार को लेकर कोई बात करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोग किसी के प्यार में कैद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय थोड़ी  सावधानी बरतें।  

मकर- ऑफिस में आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में किसी पूजा-पाठ या कीर्तन का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंता में रहेंगे। लवमेट अपनी लव लाइफ को एंन्जॉय करेंगे। घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

कुम्भ- आज कोई भी यात्रा करने से परहेज करें क्योंकि इसमें समय और पैसे व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। किसी मित्र से मिलने उनके घर जाएंगे। गैस की समस्या रहेगी।  

मीन- आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से दूर जाना पड़ेगा। बहन के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव रहेगा।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!