Edited By Sarita Thapa,Updated: 12 Oct, 2025 06:56 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए सोच-समझकर निर्णय लेने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती आ सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पुराने मित्रों से संपर्क होने के योग हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन आपके लिए सोच-समझकर निर्णय लेने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती आ सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पुराने मित्रों से संपर्क होने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचें।
वृष - आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश करते समय किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित होगा। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्साह से भरा रहेगा। मानसिक तनाव कम रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। कोई पुरानी समस्या आज हल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
कर्क- आज का दिन रोमांस और पारिवारिक सुख के लिए अनुकूल रहेगा। किसी नजदीकी से सलाह लेना लाभदायक होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, इसलिए योजनाओं में लचीलापन रखें। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह- आज सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना आपके मन को आनंद देगा। नई योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। यात्रा या नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। पेट की दर्द से परेशान रहेंगे।
कन्या- आज आर्थिक मामलों में लाभदायक स्थिति रहेगी। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताना मन को प्रसन्न करेगा। आज किसी नए व्यवसायक अवसर पर विचार करना फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर हल्का ध्यान रखें।
तुला- नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। परिवार में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, पर समझदारी से समाधान संभव है। माता -पिता के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। निवेश करने से पहले अच्छे से सोचें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य से विवाद होने की संभावना है, इसलिए संयम बनाए रखें।
धनु- आज आपके मित्र और सहयोगी आपके साथ मिलकर नए काम शुरू करने में मदद करेंगे। नए अवसर और योजनाएं लाभदायक होंगी। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। नई योजनाओं को आज शुरू करना लाभदायक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर मन आकर्षित होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मिलकर लाभ मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।