Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Apr, 2026 01:07 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अनुभवी और बड़े लोगों से मेल- मिलाप बनेगा। समाज में
मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अनुभवी और बड़े लोगों से मेल- मिलाप बनेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार वालों के बीच आपसी ताल-मेल की कमी रहेगी। खान-पान को लेकर सावधान रहें।
वृष- ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी खोई हुई कोई चीज वापिस मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आप ऊंचाइयों को छू लेंगे। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी।
कर्क- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त के घर जाने का प्लान बनाएंगे। भाई को नौकरी के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। बिजनेस में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जा सकते हैं।
कन्या- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से संपर्क बनाना बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ हसीन पल व्यतीत करेंगे। अधिक काम होने की वजह से सिर दर्द हो सकता है।
तुला- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। ऑफिस में बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों का दिन उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर जाएंगे।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
धनु- आज का दिन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस में रिस्क न लें। परिवार में खुशहाली रहेगी। किसी मित्र की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।
मकर- आज का दिन आपको आनंद के कई अवसर उपलब्ध करवाएगा। रुके काम शुरू करने में किसी की मदद मिलेगी। घर में शांति का माहौल बना रहेगी। ज्यादा काम की वजह से थकान रहेगी।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस संबंधी नई डील हो सकती है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।
मीन- किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। घर में मेहमानों का आगमन होगा। सरकारी काम कर रहे लोगों के काम अटक सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।