Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Apr, 2026 01:31 AM

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहेगा। किसा नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है और आप
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहेगा। किसा नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है और आप किसी मित्र के साथ नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में नवीनता आएगी लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृष राशि: व्यापारियों को आज सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी विवादों में किसी विशेषज्ञ की सलाह काम आएगी। लव पार्टनर के साथ आज आप सुखद और रोमांटिक पल बिताएंगे।
मिथुन राशि: आज आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, हालांकि व्यक्तिगत कारणों से आप थोड़े भावुक रह सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। बच्चों को उपहार देने का सुख मिलेगा परंतु पिता की सेहत चिंता का विषय बन सकती है।
कर्क राशि: आज आपकी कार्यक्षमता बढ़ी रहेगी और आप सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। घर में शुभ कार्यों का आयोजन संभव है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं और युवा वर्ग अपने करियर के प्रति गंभीर दिखाई देगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्र विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे और ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। हालांकि, सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
कन्या राशि: आज आपको कुछ अप्रत्याशित परिवर्तनों के लिए तैयार रहना चाहिए। ऑफिस में अनावश्यक बहस से बचें। अपनी संतान से किया वादा पूरा करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
तुला राशि: नया उद्यम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है, इसके लिए आपको बैंक से ऋण लेना पड़ सकता है। किसी पुराने गुरु या शिक्षक से भेंट पुरानी यादें ताजा कर देगी। आपकी सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और बॉस प्रसन्न रहेंगे। माता-पिता से विशेष उपहार मिल सकता है। मानसिक शांति के लिए आप मंदिर दर्शन कर सकते हैं। सावधानी बरतें, किसी को भी उधार देने से पहले गंभीरता से विचार करें।
धनु राशि: आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपकी वाणी से परिवार में मनमुटाव होने की आशंका है। व्यापारिक साझेदारी में धोखे की संभावना है और यात्रा के दौरान अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
मकर राशि: आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। घर में भाई के विवाह की खुशियां और मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है।
कुंभ राशि: ऑफिस के लंबित कार्यों में सहकर्मियों की मदद लेना लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। करियर के संबंध में माता-पिता से संवाद करना युवाओं के लिए फायदेमंद होगा लेकिन पेट की समस्या का ध्यान रखें।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है। व्यापार में बड़ी डील मिलने की संभावना है और काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।