Tarot Card Rashifal (5th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 05 May, 2026 07:59 AM

tarot card rashifal

मेष- आज भूमी अथवा वाहन का क्रय-विक्रय करना अच्छा लाभ देगा। भविष्य के लिए योजना बनाएंगे। फैमिली के साथ खुशनुमा

मेष- आज भूमी अथवा वाहन का क्रय-विक्रय करना अच्छा लाभ देगा। भविष्य के लिए योजना बनाएंगे। फैमिली के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। छात्र वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें, किसी प्रेम प्रसंग में नहीं पड़ें।

वृष- आज समय तरक्की देने वाला हो सकता है बशर्ते स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें। जमीन-जायदाद संबंधी मामले में विजय होगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो वक्त आपका है। सिंगल को शादी के लिए मनपसंद प्रस्ताव मिल सकते हैं। 

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। बिजनेस में उताव-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मन परेशान सा हो सकता है। परीक्षा में अच्छे परिणाम पाकर मन को खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अपने व्यवहार को बदलने का प्रयास करें।

कर्क- आज कोई भी काम बहुत सावधानी से करना होगा, विरोधी सिर उठाएंगे। समाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत का ख्याल रखें।

सिंह- आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। धन की बचत करके चलना होगा। सरकारी नौकरी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। परिवार की सुख-समृद्धि और शांति में इजाफा होगा।

कन्या- आज का दिन मंगलमय रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए धन के स्रोत बनेंगे। युवाओं को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को पदोन्नति प्राप्त होने से खुशियों भरा माहौल रहेगा।

तुला- आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि करवाने वाला है। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। कार्य समय से पहले ही पूरा कर लेंगे। किसी भी चीज़ में निवेश करने से पहले सोच लें। गृहस्थी में छोटी-छोटी बातों पर नोक-झोंक हो सकती है।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में अधूरे काम निपटाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर कंफ्यूज रहेंगे। घर में धार्मिक आयोजन करवाने की योजना बन सकती है।

धनु- आज बॉस और सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। धन संचय करने में सफल रहेंगे। साथी के साथ लड़ाई-झगड़े का योग बन रहा है। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

मकर- आज मन के अनुसार कार्य करने को मिलेंगे। नए संपर्क बनेंगे और लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। करियर के लिहाज समय आपके हक में है। परिवार से जुड़े कुछ तनाव मिल सकते हैं।

कुंभ- आज का दिन कहीं से अचानक धन प्राप्ति वाला हो सकता है। करियर में आगे बढ़ेंगे। शत्रुओं से टकराव हो सकता है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। मौसमी समस्याओं को हल्के में न लें।

मीन- आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जितना हो सके उतनी मेहनत करें, सफलता मिलेगी। युवा करियर में आगे बढ़ने के लिए सोच-विचार में समय बर्बाद करेंगे। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। शुगर के मरीज़ समय पर जांच करवाते रहें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!