Tarot Card Rashifal ( 27th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 27 May, 2026 07:05 AM

tarot card rashifal

मेष- आज कहीं बाहर जाने का मन होगा लेकिन जिम्मेदारियों के तले दबे रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। कान के

मेष- आज कहीं बाहर जाने का मन होगा लेकिन जिम्मेदारियों के तले दबे रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। कान के कच्चे न बनें। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होगा। सेहत में गड़बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

वृष- आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रयासों में सफलता अल्प रूप से मिलेगी जिससे आप खुलकर खुशी महसूस नहीं कर पाएंगे। परिवार में तनावपूर्ण स्थितियां रहेंगी और परिवार के बुजुर्गों को स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपके घर के छोटे आपका सहयोग करेंगे। धार्मिक कामों में मन लगेगा।

मिथुन- आज बिजनेस में सुनहरे मौके को लपकने के लिए तैयार रहें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है, जिससे खुशनुमा माहौल बना रहेगा। छात्रों को किसी धार्मिक स्थान पर घूमने-फिरने से कोई अहम जानकारी मिल सकती है। साथी के साथ खुलकर दिल की बातें करेंगे।

कर्क- आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। भाग्य की प्रबलता के कारण आपको कई प्रकार से धन लाभ होगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आज आप काफी मेहनत करेंगे और चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। नौकरी के सिलसिले में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

सिंह- आज आपका दिन विशेष लाभ देगा। करियर को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से भी तारीफ सुनने को मिलेगी। किसी से धन उधार न लें। कोई प्रिय वस्तु मिलेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने जरूरी कामों में फोकस रखने की आवश्यकता है। कानूनी मामले में किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह न लें। विद्यार्थियों को अपना मन पढ़ाई में लगाने की जरूरत है। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

तुला-  आज किसी अजनबी से बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। कुंवारों की शादी की बात अच्छे घर में चलेगी। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक- आज कारोबारी मामलों में किसी अनुभवी की सलाह फायदेमंद रहेगी। नौकरी कर रहे लोग अपने काम में बिल्कुल भी आलस न करें। छात्र टाइम पर अपनी फाइल्स को पूरा कर लेंगे। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। किसी भी बीमारी को बढ़ने से पहले उसका इलाज करवा लें।  

धनु- दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी इनकम में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है और आपका व्यापार भी उन्नतिदायक साबित होगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयासों को पंख लगेंगे और आपके साथ काम करने वाले लोग भी आपकी मदद करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आपको ध्यान रखना होगा, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर- कार्यस्थल पर किसी से भी झगड़ा न करें क्योंकि आज आपको अपमान का घूंट पीना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिससे आपको कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा क्योंकि भाग्य का सितारा बुलंद है। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। जहां परिवार के साथ भरपूर समय बिताएंगे।

कुंभ- आज बिजनेस में लक्ष्य प्राप्ति के लिए दिन-रात मेहनत करते रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के स्वभाव से परेशान हो सकते हैं। युवा खुद को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक समस्या को सुलझाने में आपका योगदान सफल होगा। त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना है।

मीन- आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है क्योंकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आपकी इनकम में थोड़ी कमी हो सकती है कुछ मामलों में आपको सफलता भी मिल सकती है। काम के क्षेत्र में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन स्वास्थ्य कमजोर होगा फिर भी भाग्य के सहारे कुछ काम बना पाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!