Tarot Card Rashifal (6th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 01:37 AM

tarot card rashifal

मेष- आज कार्यक्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में आपकी गलती की वजह से बिना बात की परेशानी खड़ी हो सकती है।

मेष- आज कार्यक्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में आपकी गलती की वजह से बिना बात की परेशानी खड़ी हो सकती है। रूठे हुए दोस्तों को मनाने का प्रयास करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक करने का प्रयास सफल होगा। व्यापार में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात कोई जानकारी प्रदान कर सकती है। परिवार में चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। अच्छे प्रदर्शन की वजह से छात्रों को अध्यापकों से वाहवाही सुनने को मिलेगी।

मिथुन- आज मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। छात्रों का रुझान कला की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। जीवनसाथी के द्वारा कही गई कोई कड़वी बात दिल में घर कर लेगी। फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा।

कर्क- आज बिजनेस को आगे बढ़ाने की इच्छा शक्ति जागृत होगी। नौकरीपेशा लोग हो सके तो अपने काम पर ही ध्यान दें। छात्रों का मन पढ़ाई से हटकर खेल-कूद में लगेगा। अपने रिलेशनशिप में किसी तीसरे को आने न दें नहीं तो बड़ी परेशानी हो सकती है।

सिंह- आज व्यापारी वर्ग अपने काम में कुछ बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में काम के प्रति नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। माइग्रेन से पीड़ित जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कन्या- आज बिजनेस में नए लोगों के साथ कोई बड़ी डील पक्की होने की संभावना है। किसी करीबी दोस्त की बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को मन-मुताबिक परिणाम न मिलने से मन अशांत रहेगा। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है।  

तुला- आज नौकरीपेशा लोग कस्टमर के साथ व्यवहार करने में थोड़ा सावधानी बरतें। व्यापार में लेन-देन से जुड़ा कोई भी काम बहुत ही संभल कर करें। छात्रों का सारा समय परीक्षा की तैयारी करने में निकल जाएगा। सेहत में सारा दिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय भावुक होकर न लें। व्यापार के लिए समय बहुत शुभ है। संतान के करियर को लेकर कोई चिंता सताएगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। परिवार में किसी भी छोटी सी बात को तूल न दें। सेहत में बदलाव संभव है।

धनु- आज कार्यक्षेत्र में काम को नया रुख देने के लिए दिन-रात एक करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बिजनेस में और भी ज्यादा मेहनत करेंगे। बच्चों की संगति का खास तौर पर ध्यान रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। किसी मित्र की सहायता से कारोबार में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। सेहत की बात करें तो पाचन की समस्या तंग करेगी। युवाओं को करियर बनाने के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी भी तरह का जोखीम लेने से बचें। छात्रों के द्वारा की गई मेहनत सफलता की ओर लेकर जाएगी। सेहत काफी बढ़िया रहेगी।

मीन- आज अगर किसी नए व्यापार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो ये समय बहुत सही है। प्राइवेट नौकरी वाले लोग जॉब को बदलने के बारे में सोचेंगे। राजनीतिक मामलों से दूरी बनाए रखें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!