Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Jun, 2026 01:12 AM

मेष- आज कार्यक्षेत्र में आलस की वजह से बढ़िया मौकों को हाथ से गंवा देंगे। व्यापार में की गई मेहनत के सुखद
मेष- आज कार्यक्षेत्र में आलस की वजह से बढ़िया मौकों को हाथ से गंवा देंगे। व्यापार में की गई मेहनत के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से मिलकर अपने मन की बात को सांझा करेंगे। परिवार में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
वृष- आज व्यापार के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में हड़बड़ी में लिया गया फैसला भविष्य में मुश्किलें प्रदान करेगा। छात्र अध्ययन पर अधिक ध्यान देंगे। अपनी मनमानी करने के कारण परिवार वाले नाराज हो सकते हैं। मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी।
मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में धैर्य और गंभीरता से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। व्यापारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जमीन-जायदाद खरीदने के लिए घर के वरिष्ठ से सलाह-मशवरा करेंगे। त्वचा संबंधी रोग हो सकता है।
कर्क- आज व्यापार में तरक्की होते हुए देख बहुत खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता कुछ ज्यादा रहेगी। युवाओं को करियर बनाने के लिए घर से दूर रहना पड़ेगा। संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। बदलते मौसम की वजह से घबराहट हो सकती है।
सिंह- आज व्यापार में मशीन मैन्युफैक्चरिंग के कारण खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नकारात्मकता वाला माहौल बना रहेगा। भाई-बहनों के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा। ज्यादा भागदौड़ करने के कारण सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।
कन्या- आज दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में उलझनों का समाधान मिलेगा। ऑफिस में सैलरी बढ़ाने की मांग पूरी हो जाएगी। छात्र अपने विषय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। घर का माहौल सुखद बना रहेगा।चोट लगने के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
तुला- आज कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में बिना वजह वाद-विवाद करने से बचें। युवाओं को नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में किसी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक- आज नौकरीपेशा लोगों का दिन सुखमय रहेगा। व्यापार और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें नहीं तो साथी की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। घर के रख-रखाव के लिए खर्चें करने पड़ सकते हैं। वाहन खरीदने के बारे में सोचेंगे।
धनु- आज खुद में एक्स्ट्रा एनर्जी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में हर बड़े काम को करने में घबराएंगे नहीं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी के मार्गदर्शन की जरुरत पड़ेगी। युवा दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
मकर- आज व्यापार में न चाहते हुएभी सोच से ज्यादा काम करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की वजह से मान-सम्मान मिलेगा। छात्र गलत संगत से दूरी बनाए रखें। परिवार वालों के साथ समय बिताकर बहुत ही खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। कारोबारियों के सामने जो दुविधा चल रही थी वो ठीक हो जाएगी। युवा वर्ग कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। घर में किसी मेहमान के आने से अपने निजी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
मीन- आज मन की परेशानी को दूर करने के लिए थोड़ा समय अध्यातम के लिए निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में काम को बदलने के बारे में सोचेंगे। व्यापार में पार्टनर की तलाश जारी रहेगी। युवाओं को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिल सकता है।