Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jun, 2026 10:25 AM

मेष- आज का दिन आप के लिए बहुत ही मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम गति पकडेंगे। घर के बड़ों की सलाह मशवरे पर गौर करें,
मेष- आज का दिन आप के लिए बहुत ही मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम गति पकडेंगे। घर के बड़ों की सलाह मशवरे पर गौर करें, भविष्य में लाभ मिलेगा। सेहत में गड़बड़ी बहुत ही परेशान कर सकती है।
वृष- आज हर कार्य में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे लेकिन कड़ी मेहनत करनी होगी। कुंवारों का रिश्ता अच्छे और बड़े घर में हो सकता है। शादीशुदा लोगों के जीवन में गुड न्यूज की खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
मिथुन- आज दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले से राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
कर्क- आज कोई मनोकामना पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। कोर्ट-कचहरी के चक्करों में पड़ने से बचें। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार से खुशखबरी मिलेगी।
सिंह- आज कारोबार के लिए की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपके काम को खराब करने का प्रयास करेगा। युवा बाहरी गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। रिश्तेदारों के साथ जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।
कन्या- आज मार्केटिंग संबंधी कामों में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। फाइनेंस के कामों में थोड़ी सी गड़बड़ी देखने को मिलेगी। जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए उपहार दे सकते हैं। युवा दोस्तों के साथ मिलकर नया काम करने की इच्छा को पूरा करेंगे।
तुला- आज पैसों के मामले में किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोग संपर्क को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में कोई वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होगा। सेहत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में माहौल थोड़ा गरम रह सकता है। व्यापार में इनकम बढ़ने के चांस हैं। छात्र परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। परिवार में किसी खास रिश्तेदार के आगमन से खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है।
धनु- आज एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। कोई मित्र आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकता है। घर पर पूजा-पाठ आदि करा सकते हैं। जीवनसाथी से मन की बात को शेयर करेंगे। नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। सेहत में सुधार रहेगा।
मकर- आज नए लोगों से मिलना लाभकारी साबित होगा। अच्छे काम की वजह से ऑफिस में वाहवाही मिलेगी। परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। भूमि-वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां घूमने जा सकते हैं।
कुंभ- फोन कॉल या कॉन्टैक्ट के जरिये खास जानकारी मिलेगी। स्टूडेंट्स और युवा लोग करियर को लेकर सतर्क रहेंगे। बिजनेस में किसी की गलत सलाह से नुकसान हो सकता है। पार्टनर के साथ व्यवहार को सुधारने की कोशिश करें। खांसी की तकलीफ हो सकती है।
मीन- आज ऑफिस के हर काम को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। कारोबार में बढ़ोतरी संभव है। किसी नजदीकी दोस्त से मुलाकात सारे गमों को भुलाने में कामयाब रहेगी। घरवालों की किसी भी बात को नजरअंदाज न करें।