Tarot Card Rashifal (27th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 07:14 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए

मेष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृष- आज का दिन वृष  राशि के जातकों के लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका हाथ लग सकता है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।  

कर्क- आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार वालों के सामने आ सकती है। किसी पुराने टीचर से मिलकर बहुत खुशी होगी। लवमेट एक-दूसरे के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। घर में चल रही किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। इस राशि के युवा पार्ट टाइम काम करने का विचार बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। 

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। काम से थोड़ा समय निकालकर जीवनसाथी और परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचाव बना रहेगा।

तुला-  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। वर्किंग महिलाओं को बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। इस राशि के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई गुड न्यूज मिलने की संभावना है।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है।परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी बनी रहेगी। तीन चीजों का सेवन न करें।  

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। युवा रोजगार के लिए इधर-उधर घूमते रहेंगे। लंबे समय बाद परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।  

कुंभ- आज ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस आपसे नाराज रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। माता के साथ अपनी मन की बात साझा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को विदेश से कोई ऑफर मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बेहतर परिणाम लेकर आने वाला है। बहन के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। लव लाइफ में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!