Tarot Card Rashifal (5th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 05 Jul, 2026 10:10 AM

tarot card rashifal

मेष- आज बजट को देखकर ही खर्चें करें। कार्यक्षेत्र में राजनीति जैसे माहौल से दूरी बनाए रखें। व्यापार के काम को पूरा करने के लिए

मेष- आज बजट को देखकर ही खर्चें करें। कार्यक्षेत्र में राजनीति जैसे माहौल से दूरी बनाए रखें। व्यापार के काम को पूरा करने के लिए आवश्यकता से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। स्पोर्ट्स से जुड़े स्टूडेंट्स अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृष- आज कारोबारियों को धन लाभ होने की उम्मीद है। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे।

मिथुन- आज बहुत समय से दिमाग में चल रहे सवाल के जवाब ढूढ़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार के मामले में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं, जंक फूड से परहेज करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

कर्क- आज व्यापार के लिए लिया गया फैसला आपके हक में होगा। नौकरीपेशा लोग किसी भी जिम्मेदारी को लेते समय घबराएं नहीं। छात्र पढ़ाई को लेकर अपने सीनियर्स के अकोर्डिंग चलेंगे। घर के बड़े लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

सिंह-  किसी अनुभवी व्यक्ति की बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है। खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। साथी के साथ अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास करेंगे।      

कन्या- आज हर काम को ध्यानपूर्वक कम्पलिट करने की कोशिश करें। पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में पहले से ही बजट बनाकर चलेंगे तो भविष्य के लिए बढ़िया रहेगा। किसी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है।

तुला- आज कोई जरूरी काम पूरा होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को काम से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर में अचानक किसी की सेहत बिगड़ने से मन पूरा दिन बेचैन रहेगा। युवाओं को समय के साथ खुद को बेहतर बनाना होगा। खानपान और जीवनशैली को बदलने की जरूरत है।

वृश्चिक- आज बिजनेस करने वालों के लिए क्लाइंट की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातक अपनी मांग को अधिकारियों के सामने रखेंगे। न्यू जनरेशन के युवा किसी की सलाह लेना पसंद नहीं करेंगे। स्टूडेंट्स अध्ययन पर ध्यान दें।

धनु- आज बिजनेस करने वालों का समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। अगर नई जॉब लगी है तो छोटी-मोटी परेशानियों से पाला पड़ सकता है। नजदीकी रिश्तेदार के साथ बिन वजह का मन-मुटाव होगा। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या रहेगी।

मकर- आज जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही मानेंगे। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। साइंस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। खान-पान का खासतौर पर ख्याल रखें।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में पहले से ज्यादा लाभ होता हुआ नजर आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार वालों के साथ मिलकर पिकनिक पर जाएंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में मेहनत के दम पर प्रमोशन पाने में सफल होंगे। युवा वर्ग अपने जरुरी काम को कम्पलीट करने में लगे रहेंगे। घर के खर्चों की लंबी लिस्ट को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का साथ पाकर बहुत खुशी महसूस होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!