Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Jul, 2026 01:23 AM

मेष- आज दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस करने के बारे में विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक
मेष- आज दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस करने के बारे में विचार-विमर्श कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। तनाव और थकान का असर सेहत पर पड़ेगा।
वृष- आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। व्यापार की परेशानियों को सुलझाने के लिए किसी खास की मदद लेनी पड़ेगी। परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। युवा कोई काम करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरी करने वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर में किसी की शादी की बात पक्की होने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
कर्क- आज व्यापार में बहुत से फायदे देखने को मिलेंगे। बिजनेस में मुनाफा कमाने के लिए कई लोगों से मिलना पड़ सकता है। जो लोग अपना घर लेने के बारे में सोच रहे हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होगी। अपने वजन को कंट्रोल में रखें।
सिंह- अपना व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। परिवार के किसी सदस्यों को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। छात्रों को अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या- आज पुरानी गलती को सुधारने की कोशिश करेंगे। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनकी भी इच्छा पूरी होगी। युवा वर्ग जल्दबाजी में निर्णय न लें। भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा। घर के वातावरण को बदलने की कोशिश कर सकते हैं।
तुला- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। घर को रिनोवेट करवाने पर भी योजना बना सकते हैं। किसी भी दस्तावेज पर सोच-समझ कर साइन करें। परिवार के किसी मैंबर की सेहत को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।
वृश्चिक- आज का दिन बहुत मनोरंजक रहने वाला है। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को अनदेखा न करें। सेहत भी सही रहेगी।
धनु- आज प्रॉपर्टी से जुड़े काम को निपटाने का प्रयास करेंगे। किसी नए काम को शुरू करने के लिए परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। दोस्त से मिलकर पुरानी यादों को तरोताजा करेंगे।
मकर- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कुछ बातों को लेकर परिवार वालों के साथ झगड़ा हो सकता है। पुरानी कोई पुश्तैनी जमीन का फैसला हक में होगा। दिन भर काम की थकान से सिर में दर्द रहेगा।
कुंभ- पैसों के मामले में किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी दूसरे के विवाद में न उलझें। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने से रिश्ते में सकारात्मकता आएगी। बहार का खाने से परहेज करें।
मीन- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नया वाहन लेने की इच्छा पूरी होगी। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।