Tarot Card Rashifal (11th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 Nov, 2026 01:25 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

मेष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिलने की संभावना है। किसी से चल रही अनबन को बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की तरफ से वाद-विवाद की संभावना है। किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा।  

मिथुन-  आज किस्मत साथ देगी। बिगड़े काम बनेंगे। आॉफिस में जो काम आप ने किया है, उसका श्रेय मेहनत से अधिक मिलेगा। योजनाओं से बॉस प्रसन्न होंगे और बोनस भी मिल सकता है। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। सिर दर्द की समस्या रह सकती है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। व्यापारियों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मन को शांत करने के लिए किसी दोस्त के जाने का प्लान बनाएंगे। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।  

सिंह-  आज मन की बात अपनी मां से करें, उन्हीं से आपको अपनी परेशानी का हल मिलेगा। जल्दी ही परिस्थितियां आपके मन के अनुसार होंगी।

कन्या-  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अनजान लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। घर के आसपास किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

तुला-  व्यापार के सिलसिले में कहीं दूर जाना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग अपनी नौकरी से परेशान रहेंगे। युवा दूसरों की राय की बजाय अपने मन की बात पर गौर करें। कुंवारों को शादी के लिए रिश्ते आ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक-  आज मित्रों-रिश्तेदारों से कुछ बुरा सुनने को मिल सकता है। दूसरे की गलती की सजा आपको भोगनी पड़ सकती है। किसी को इम्प्रेस करने के लिए अपना बोझ न बढ़ाएं।

धनु-  आज का दिन धनु राशि वालों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। संतान की तरक्की देखकर खुशी होगी। भाई व बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए मदद मांग सकते हैं। नौकरी के साथ पार्ट टाइम जॉब करने के बारे में विचार करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मकर- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आसपास के लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस करने के बारे में विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।  

कुंभ-  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। काम को लेकर किसी पर भी भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। माता के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पार्टनर की कमजोरियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मीन-  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने के लिए जिद कर सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!