Tarot Card Rashifal (2nd November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 02 Nov, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। युवाओं को आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। लवमेट अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। युवाओं को आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। लवमेट अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कोई पुराना दोस्त आपसे उधार मांग सकता है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिल सकता है। शिक्षा के अलावा बाकी स्थानों में छात्रों का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। बदन दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी के विवाद में उलझने से बचें। जो लोग रिलेशन में हैं, वो एक-दूसरे के साथ हसीन पल बिता सकते हैं। माताजी की सेहत में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है। 

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।  

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी पर जा सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बॉस के द्वारा दिए गए काम को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा। 

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। लव लाइफ में रोमांस की कमी महसूस हो सकती है। ऑफिस में किसी दोस्त के साथ काम को लेकर बहस हो सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई की जगह इधर-उधर की बातों में लगा रहेगा। बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा। 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाई-बहन की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। 

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को काम मिल सकता है। अपनी बिजी लाइफ में से कुछ पल निकालकर परिवार और जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे। पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होती हुई नज़र आ सकती है। किसी खास दोस्त की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन नई उमंगों से भरा रहने वाला है। परिवार में चल रही कोई समस्या सॉल्व हो जाएगी। माता के साथ किसी काम को पूरा करवाने में दिन बीत सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को और गहरा बनाने के लिए इंटिमेसी का सहारा ले सकते हैं। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। हल्का बुखार तंग कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग साथी के साथ बैठकर अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। 

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। युवा पिता के सहयोग से कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बच्चे कोई कोर्स करने के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने को मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!