Tarot Card Rashifal (31st October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 31 Oct, 2026 01:18 AM

tarot card rashifal

मेष- आज कारोबार को मनचाहा आकार देने में सफल होंगे। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मुकदमा चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके

मेष- आज कारोबार को मनचाहा आकार देने में सफल होंगे। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मुकदमा चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके हक में हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। युवा वर्ग भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें। कोर्ट से जुड़ा मसला भी हल होता हुआ नजर आएगा। पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ कुछ समय बिताएंगे।  

मिथुन- आज का दिन सुख-समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार की कुछ बातों को गोपनीय रखना ही बेहतर रहेगा। बड़े-बुजुर्गो के आशीर्वाद के बिना कोई काम शुरू न करें। जीवनसाथी के क्वालिटी टाइम स्पेंड करके मन को ख़ुशी मिलेगी।

कर्क- आज आपका कोई मित्र आपसे पैसा उधार मांग सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है। खान-पान में गड़बड़ पेट संबंधित समस्या पैदा करेगी।

सिंह- आज किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए दोस्त से मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा खाकर मन बहुत परेशान रहेगा। बहन-भाई साथ में मौज-मस्ती वाला समय व्यतीत करेंगे। खान-पान का खास ध्यान रखें, पेट खराब रहेगा।  

कन्या-  आज दिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। कामकाज की गति में बढ़ोतरी होगाी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट एक-दूसरे के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे।

तुला-  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर में किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल काफी खुशनुमा हो जाएगा। लव पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। इस राशि के युवा पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज दिन की शुरुआत में ही किसी परिजन के यहां से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को व्यापार में गिरावट देखने को मिलेगी। परिवार में कोई अप्रिय घटना माहौल कर सकती है। आंखों में जलन होने की सम्भावना है।

धनु- आज का दिन आपके लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की सराहना करेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद खत्म होंगे। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात दिन में चार चांद लगा देगी।

मकर- आज कार्यस्थल पर किया गया कठिन काम आपको मानसिक और शारीरिक रूप से थका देगा। युवा वर्ग जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आपकी कोई पुरानी गलती वर्तमान समय में परेशानी पैदा कर सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

कुंभ- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में कुछ नए टारगेट मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है, डॉक्टर से सलाह लें। युवाओं को अपने सवालों का जवाब मिल जाएगा।

मीन- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को कोई बिजनेस शुरू करने में घर वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्र अपनी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। लव पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!