November Tarot Monthly Rashifal: नवंबर का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 02:23 PM

november tarot monthly rashifal

मेष- इस महीने की शुरुआत में काम को लेकर थोड़ी दिक्कत आ सकती है लेकिन मध्य में आकर हालात पहले से भी बेहतर हो जाएंगे। व्यापार के

मेष- इस महीने की शुरुआत में काम को लेकर थोड़ी दिक्कत आ सकती है लेकिन मध्य में आकर हालात पहले से भी बेहतर हो जाएंगे। व्यापार के कॉम्पिटिशन में आगे जाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मसलों में राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम भरा समय बिताएंगे। सेहत में की गई लापरवाही भविष्य में नुकसान का कारण बन सकती है।
उपाय-  ललिता सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

वृष- इस मंथ कार्यक्षेत्र में टारगेट को पूरा करने के लिए खूब भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में चल रही समस्याओं के कारण मानसिक तनाव रहेगा। कोई भूमि या वाहन खरीदने की योजना बनाएंगे। मंथ के मध्य में छात्रों की उच्च पढ़ाई करने की इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आएगी। साथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, उसे सुधराने के प्रयास में लगे रहेंगे।
उपाय- गणेश जी को प्रणाम करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

मिथुन- इस महीने कार्यक्षेत्र में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई जरुरी फैसला लेंगे। युवा वर्ग को करियर बनाने के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कार्यक्षेत्र और काम के बीच में ताल-मेल बनाने की कोशिश करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के उचित रिश्ते आएंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी।
उपाय- काली गाय की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

कर्क- इस माह कार्यक्षेत्र में मुश्किल टास्क को अपनी समझदारी के साथ पूरा कर लेंगे, प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापार में लेन-देन से जुड़े काम को बहुत ही ध्यान से करें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छात्र अपना मन पढ़ाई में लगाएंगे। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपने दिल का बोझ हल्का करेंगे। अस्थमा के मरीज भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से परहेज करें।
उपाय- घर में जेठ का पौधा लगाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा-  पूर्व
शुभ अंक- 7

सिंह- ये मंथ आपके लिए मिला-जुला साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र के काम में थोड़ी सी रुकावटों का सामना करना पड़ेगा लेकिन माह के अंत में सब सही हो जाएगा। व्यापार को लेकर चल रही चिंता में भी कमी देखने को मिलेगी। छात्र समय पर अपने काम को पूरा कर लेंगे। पारिवारिक गतिविधियों की तरफ रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। 
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

कन्या- इस मंथ कार्यक्षेत्र की कठिन परिस्थिति में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह महीना काफी व्यस्त रहने वाला है, बहुत से नए आर्डर को पूरा करने में लगे रहेंगे। युवा वर्ग का आलस्य भविष्य में नुकसानदेह हो सकता है। परिवार के लिए कोई भी फैसला लेने से पहले शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें।
उपाय- प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग-केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

तुला- ये मंथ बहुत ही खुशियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में हर काम को समय से पूरा कर लेंगे। व्यापार में कठिनाई भरा समय भी धैर्य के साथ काट लेंगे। युवा वर्ग काम के साथ-साथ अपनी जिंदगी को एन्जॉय करना नहीं भूलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी भरा समय बिताएंगे। पेट खराब होने की संभावना है, जंक फूड से परहेज रखें।  
उपाय- घर की उत्तर-पूर्व दिशा में गणेश जी की मूर्ति रखें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

वृश्चिक- इस माह कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन की वजह से प्रमोशन मिलने के चांस हैं। बिजनेस में जल्दबाजी में फैसला लेंगे तो बाद में पछताना पड़ सकता है। युवा परिवार के सामने अपनी बात को रखने के लिए उचित समय का इंतजार करेंगे। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की कोशिश करेंगे।
उपाय-  किसी मंदिर के पुजारी का चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

धनु- इस महीने कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें नहीं तो छोटी-छोटी बात परेशान कर सकती है। व्यापार में डील को पक्की करने के लिए किसी अनुभवी से सलाह की जरुरत पड़ेगी। छात्र परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी करने में दिन-रात एक कर देंगे। परिवार में चल रही समस्याओं से भी निजात देखने को मिलेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक-1

मकर- इस मंथ व्यापार में किसी तीसरे व्यक्ति का आगमन बहुत तरक्की लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा अपना काम करने पर ध्यान दें नहीं तो परेशानियां आपके गले पड़ सकती हैं। परिवार में आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है इसलिए खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा सा कंफ्यूज रहेंगे, समझदारी से काम लें।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें, नकारात्मक शक्तियों से बचें रहेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कुंभ- महीने की शुरुआत कारोबारियों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगी लेकिन अंत में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी काम खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। युवा करियर के लिए कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार सोच-विचार जरूर कर लें। परिवार के सामने अपने मन की बात को रखने का प्रयास करेंगे।
उपाय- मछलियों को दाना डालें, आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी।    
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

मीन- इस मंथ पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को फायदा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत से ज्यादा मुनाफा मिलने से मन खुश रहेगा। छात्रों को काम पूरा करने के लिए सीनियर और जूनियर सबका साथ मिलेगा। युवा वर्ग सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना पसंद करेंगे। घर में बुजुर्गो के साथ समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग की पूजा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!