Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Oct, 2026 01:45 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत लकी रहने वाला है। परिवार के साथ लंबे समय बाद समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के
मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत लकी रहने वाला है। परिवार के साथ लंबे समय बाद समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के युवा मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा।
वृष- आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए आत्मविश्वास भरा रहने वाला है। बिजनेस के मामले में आप कोई मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। भाई-बहन की और से कोई छोटा सा सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर कोई भी फैसला बहुत ही सोच-विचार कर लें। बिजनेस कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। किसी भी सरकारी दस्तावेजों पर साइन करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़े लें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। संतान किसी वस्तु को खरीदने के लिए जिद कर सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई के काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। किसी को भी उधार देने से बचें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। आज का काम कल पर न टालें।
सिंह- कला और अभिनय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई की मदद लेनी पड़ सकती है। संतान की और से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। दांत का दर्द बढ़ सकता है।
कन्या- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो सकते हैं। साथी की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा में बेहतर रहेगा।
तुला- आज इस राशि के लोगों के लिए इलेक्ट्रॉनिक से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ साबित होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम की योजना पहले ही बना लेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। परिवार के किसी सदस्य को अच्छी सफलता मिल सकती है। मनोरंजन पर अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाएंगे।
धनु- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी नई भूमि या वाहन लेने की योजना लंबे समय से बना रहे थे, तो वह पूरी हो सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां जाने का प्लान बनाएंगे। लव पार्टनर से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत में सुधार होगा।
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। घर के लिए महत्वपूर्ण चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ससुराल के किसी फंक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र अधिकारियों के साथ मनमुटाव बढ़ सकता है। युवाओं को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा। परिवार के किसी मेंबर को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
मीन- आज इस राशि के छात्र सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है पर लेन-देन के मामले में सावधानी रखनी होगी। लव पार्टनर के साथ हसीन पल बिताएंगे। पुराना रोग फिर से उभरने की संभावना है।