Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Nov, 2026 06:56 AM

मेष- आज के दिन किसी नए काम की शुरुआत करना बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पल मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे।
मेष- आज के दिन किसी नए काम की शुरुआत करना बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पल मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। संतान से किसी काम में कोई गलती हो सकती है। विद्यार्थियों के बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
वृष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। आर्थिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण कार्य करने में कामयाब रहेंगे। जो रिलेशन में हैं पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा करेंगे।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरपूर रहने वाला है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों का दिन आज बेहतरीन रहने वाला है। छोटे बच्चे खेलकूद में अपना समय व्यतीत करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में होने से राहत की सांस लेंगे।
कर्क- आज ऑफिस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था तो उसमें कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएं नहीं तो समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य खराब रहेगा।
सिंह- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा के दौरान किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के इंजीनियर के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
कन्या- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस के किसी काम को थोड़े समय में ही पूरा कर लेंगे। फैमिली के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है।
तुला- आज खर्चों के साथ-साथ आय में भी बढ़ोतरी होगी। बिजेनस में कुछ लोगों के कारण माहौल खराब हो सकता है। विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। परिवार के साथ बैठकर कुछ अहम फैसले लेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है।
वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र से जुड़ी खुशखबरी मन को प्रफुल्लित कर देगी। कारोबार के काम से अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शादीशुदा जीवन भी बहुत बढ़िया रहेगा। युवाओं का सपना पूरा होने की सम्भावना है। सेहत के लिहाज से दिन थोड़ा नरम रहेगा।
धनु- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए पिता की मदद लेनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा।
मकर- आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। युवा अगर जॉब की तलाश में हैं तो इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। किसी प्रियजन को मिली सफलता से मन प्रसन्न होगा। धन संबंधी कोई विशेष व्यक्ति आप की मदद कर सकता है। घुटनों में दर्द रहेगा।
कुंभ- आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। कामकाज में आपको गोपनीयता बना कर रखने की जरूरत है। परिवार वालों के साथ मूवी देखने जाएंगे। घर के लिए कोई जरूरी वस्तु खरीद सकते हैं।
मीन- भविष्य को देखते हुए निवेश करेंगे। जॉब करने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, प्रसन्नता के पात्र बनेंगे। कुछ नया सीखने को मिल सकता है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। बाहर के खाने से परहेज रखें।