Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Oct, 2026 07:06 AM

मेष- कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ के होने के योग हैं। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं।
मेष- कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ के होने के योग हैं। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। किसी जरूरी काम में भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। संतान की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
वृष- आज पारिवारिक बिजनेस कर रहे जातकों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। शादीशुदा जीवन में एक नया मोड़ देखने को मिलेगा। युवा वर्ग मौज-मस्ती के साथ करियर पर भी ध्यान दें।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर भाईयों के साथ बहस होने की संभावना है। साझेदार या फिर किसी मित्र पर आंख मूंद कर भरोसा करने की गलती न करें। तली हुई चीजों से परहेज करें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। भाई-बंधुओं से चल रहे वाद-विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा। व्यापार में बड़े लोगों से संपर्क बनाए रखने से ही फायदा होगा। घर में किसी फंक्शन की तैयारी में समय बितेगा। कोई पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी।
सिंह- आज का दिन आपके लिए उदासी से भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर माता-पिता के साथ बहस हो सकती है। मन को शांत करने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें।
कन्या- आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी बात को लेकर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल को बेहतर करने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाएंगे।
तुला- प्राइवेट नौकरी वालों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में कोई नया कदम उठाने के बारे में सोचेंगे। छात्र अपनी समस्या का हल निकालने के लिए गुरुजनों की मदद लेंगे। सेहत के मामलें में किसी भी तरह का जोखिम न लें।
वृश्चिक- आज के दिन आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी गिरावट महसूस होगी।
धनु- आज बहुत दिनों कार्यक्षेत्र में अपने पसंद का काम करेंगे। मित्रों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। बेवजह का तनाव सेहत पर असर डाल सकता है। युवाओं को जल्द ही कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है।
मकर- आज व्यापार में पहले से ज्यादा लाभ देखने को मिलेगा। युवा वर्ग करियर से जुड़े किसी काम में लापरवाही न बरतें। मांगलिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ स्मरणीय पलों को साझा करेंगे। सिरदर्द रह सकता है।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए कुछ खास रहने वाला है। किसी काम को लेकर अगर परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। इस राशि के युवा अपना कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। दांत की समस्या बढ़ने से तकलीफ हो सकती है।
मीन- आज के दिन मीन राशि वालों को व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। व्यवसाय में एक के बाद एक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सोच-समझ कर करें। सेहत खराब रहेगी।