राम को मांसाहारी कहने वाले राकांपा नेता पर एक और एफ.आई.आर.

Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Jan, 2024 07:51 AM

thane

भगवान राम को मांसाहारी बताने वाली टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

ठाणे (प.स.): भगवान राम को मांसाहारी बताने वाली टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ यहां प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के खिलाफ इसी तरह की कम से कम 4 प्राथमिकियां पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें 2 मुंबई में, एक ठाणे जिले के नवघर थाने में और दूसरी पुणे में दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे शहर के वर्तक नगर थाने में बुधवार रात को आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की धारा 295-ए (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों को जानबूझकर ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!