ये हैं INDIA के सात पावन शहर जिन्हें कहा जाता है 'सप्तपुरी'

Edited By Updated: 16 Jun, 2019 05:50 PM

these are the seven most holy cities of india called sapta puri

भारत एक ऐसा देश है जहां बहुत से धार्मिक व इतिहासिक स्थल है पाए जाते हैं। कहा जाता है इनमें से कई स्थान न केवल भारत में बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध हासिल किए हुए हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
भारत एक ऐसा देश है जहां बहुत से धार्मिक व इतिहासिक स्थल है पाए जाते हैं। कहा जाता है इनमें से कई स्थान न केवल भारत में बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध हासिल किए हुए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश के ऐसे ही 7 पावन शहरों के बारे में जो अपने धार्मिक मान्यताओं आदि के कारण प्रसिद्ध है। हम बात कर रहे हैं भारत के 7 पवित्र शहर जिसे सप्तपुरी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सप्तपुरी के ये सात शहर सांस्कृतिक और भाषाई विविधता के बावजूद भारत की एकता को दर्शाते हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कि ये सात शहर हैं कौन से जिसे सप्तपुरी कहा जाता है? साथ ही इनका धार्मिक महत्व क्या है? अगर नहीं! तो चलिए हम बताते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्तपुरी का मतलब भारत के सात पवित्र शहरों से है, जिनमें अयोध्या, मथुरा, द्वारका, वाराणसी, हरिद्वार, उज्जैन, और कांचीपुरम शामिल हैं। 

अयोध्या: ये भारत का सबसे प्राचीन शहरों में से एक है, जिसे साकेत भी कहा जाता है। यह भगवान श्री राम की जन्मस्थली भी है। बता दें अयोध्या शहर उत्तर प्रदेश में सरायु नदी के किनारे बसा हुआ है। यह भारत में हिंदुओं के सात सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। 
PunjabKesari, अयोध्या, Ayodhya
मथुरा: अयोध्या की तरही इसे भी भारत के सात पवित्र शहरों में से एक माना गया है। यह उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शहर वृंदावन और गोवर्धन के पास बसा हुआ है। मथुरा शहर भगवान कृष्ण की जन्मभूमि है। कहा जाता है मथुरा और इसके आस-पास के कईं गांवों से बहुत सारी ऐतिहासिक घटनाएं जुड़ी हुई हैं।
PunjabKesari, Mathura, मथुरा
उज्जैन: उज्जैन को इसे उज्जयिनी और अवंतिका के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर क्षिप्रा नदी के तट पर बसा हुआ है।  बता दें कि यहां हर चार साल पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। जिस कारण इसे महाकाल की नगरी के रूप में जाना जाता है। बता दें यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है जो कि शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
PunjabKesari, Ujjain, उज्जैन
वाराणसी: इसका पुराना नाम काशी है। यह शहर भी भारत के सबसे पुराने और पवित्र शहरों में से एक है। वाराणसी शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। इसे भारत की आध्यात्मिक राजधानी भी कहा जाता है, जो  घाट, मंदिर और संगीत के लिए प्रसिद्ध है।
PunjabKesari, वाराणसी, Varamasi, Kashi
द्वारका: गुजरात के जामनगर में स्थित द्वारका शहर चार धामों में एक है। बता दें कि चार धामों में द्वारका के अलावा बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम भी शामिल हैं।
PunjabKesari, द्वारका, Dwarika
हरिद्वार: ये भी हिंदुओं के सात पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां भी हर चार साल पर गंगा नदी के किनारे कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। यहां स्थित मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, माया देवी मंदिर और भारत माता मंदिर अधिक प्रसिद्ध हैं।
PunjabKesari, हरिद्वार, Haridwar
कांची: कांची यानि कांचीपुरम तमिलनाडु में वेगवथी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर एक पवित्र तीर्थस्थल और भारत के सात पवित्र धर्म-स्थलों में से एक है। मान्यता है कि कांचीपुरम शिवजी और वैष्णव अनुयायियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बहुत सारे मंदिर जैसे- कामाक्षी अम्मान मंदिर, कौलाशनाथर मंदिर, एकम्बरेश्वर मंदिर और वैकुण्ठ पेरूमल मंदिर स्थापित हैं।
PunjabKesari, kanchi, कांची

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!