आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 23 Feb, 2021 10:38 PM

today birthday predictions for today

Today''s Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 24 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 24 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत सुंदर होते हैं और इन्हें सौंदर्य अथवा सुंदर वस्तुएं अपनी ओर आकर्षित भी करती हैं। मूलांक 6 वाले जातकों के चेहरे की कांति देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इन लोगों की खूबसूरती उम्र के साथ-साथ बढ़ती जाती है। ये लोग हमेशा खुश मिजाज रहते हैं। दूसरों से हंसकर बातें करते हैं। अपने समूह में प्रेम और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। ये अपने मित्रों से अच्छा तालमेल बिठाकर रखते हैं। ये लोग जिंदगी के हर पल को भरपूर रूप से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले लोगों को सुख सुविधाएं, भोग विलास, संपत्ति, वाहन, सौंदर्य, आभूषण इत्यादि चीजें अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। ये लोग सुख सुविधाओं को जुटाने में अधिक धन खर्च करते हैं, जिसके कारण बहुत बार इनकी नकदी धन की स्थिति कमजोर देखी जाती है। मूलांक 6 वाले जातक एक अच्छा जीवन साथी साबित होते हैं।

यह लोग प्रेम विवाह ही नहीं करते बल्कि अपने दांपत्य जीवन में प्रेम को निभाने में कामयाब भी होते हैं। मूलांक 6 वालों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय बीतता है। आज के दिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपको बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फल लेकर आया है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। विवाह के लिए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कही सुनी बातों में आकर जीवन साथी के साथ रिश्तो में शक को जगह ना दें। अपने मन की बात को साझा करें। अप्रैल के महीने में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। भागदौड़ लगी रहेगी। मेहनत के परिणाम कम प्राप्त होंगे। ऑफिस में बॉस के साथ अनबन हो सकती है। मई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। गुस्से में आकर किसी को अपशब्द ना कहें, जिसके कारण आपको बाद में पछतावा हो। जून के महीने का समय व्यवसायिक जीवन के लिए अच्छा है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।


हालांकि कार्यभार की अधिकता की वजह से निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर किसी को वायदा ना करें। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। समय का सदुपयोग करें। सितंबर के महीने में घर में किसी बुजुर्ग को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने का समय व्यापार अथवा कारोबार के लिए अच्छा है। नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। नवंबर के महीने में कार्यलय में किसी महिला सहकर्मी से विशेष सहायता प्राप्त होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। मन अकारण ही अशांत रहेगा। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में कुछ परिवर्तनों का सामना करना होगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें अन्यथा पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है।

उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान दें।

जौं को जल प्रवाह करें। कन्या को भोजन करवाएं।

गाय को हरा चारा खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

लक्ष्मी मां की आराधना करें और गुलाब का फूल अर्पित करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!