आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Jul, 2022 09:22 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग चुपचाप रहना पसंद करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग चुपचाप रहना पसंद करते हैं। अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। इनके अंतर मन की बातें पता लगाना मुश्किल होता है। इस कारण इनके दोस्त भी कम बनते हैं। ये लोग काम से काम रखते हैं, जिसके कारण लोग बहुत बार इन्हें मतलबी समझ लेते हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। ये लोग हर कार्य को धीरे-धीरे करते हैं। ये लोग बाहरी दिखावे में ज्यादा रुचि नहीं लेते। इनके हर कार्य में नीरसता झलकती है। मूलांक 8 वाले जातक आलस से घिरे रहते हैं, जिसके कारण इनके बहुत से महत्वपूर्ण कार्य भी विलंब से संपन्न होते हैं। अपनी इस आदत का नुकसान इन्हें उम्र भर उठाना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। हालांकि कई बार विपरीत परिस्थितियों के चलते शिक्षा प्राप्ति में बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातक मेहनती और ईमानदार होते हैं। परिश्रम करने से कभी नहीं घबराते। अपने जीवन के लक्ष्य को कड़ी मेहनत से प्राप्त करते हैं। इन लोगों को उद्योग, कोयला, लोहा, पेट्रोलियम, तेल इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों के काम करने का तरीका दूसरों से अलग होता है। मूलांक 8 वालों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए तरक्की के नए मार्ग लेकर आया है। व्यापार, कारोबार और नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। इस वर्ष घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। जुलाई महीने के शेष दिन आपके लिए शुभ है। विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। इन दिनों में आप जो भी काम करेंगे सफलता मिलेगी। अगस्त के महीने का समय भौतिक सुख साधनों में वृद्धि करेगा। हालांकि खर्चे अधिक होंगे। नकदी धन की कमी हो सकती है। सितंबर के महीने में आप अपनी मेहनत से सफलता को हासिल करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से फायदेमंद सलाह मिलेगी। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई भी फैसला सोच-समझकर सूझबूझ से लें। किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करें। नवम्बर और दिसंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। समय व्यस्त रहेगा। फरवरी के महीने में आपका कोई लेख प्रकाशित हो सकता है। सोशल मीडिया पर आप ज्यादा एक्टिव रहेंगे। मार्च के महीने में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। अप्रैल के महीने में विचारों में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जून के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कौवे को नमकीन गाठिया खिलाएं। गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!