आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Feb, 2023 08:02 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 फरवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों को कभी कोई दुख नहीं दे सकते। ये लोग हमेशा दूसरों का उनके सुख-दुख में साथ देते हैं। ये लोग मृदुभाषी और कोमल हृदय वाले होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं, जिसके कारण ये लोग बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। मूलांक 2 वाले लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग हर संभव कोशिश करके सामने वाले की सहायता करते हैं। इन्हें किसी काम के लिए न कहना नहीं आता, जिसके कारण बहुत बार ये लोग परेशानी में भी पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों का अपने घर-परिवार में माता के साथ गहरा संबंध होता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति मजबूत होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों को एक अच्छे कवि या लेखक के रूप में उभरे हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक अद्भुत रचनाओं को जन्म दे सकते हैं। इन लोगों में उच्च कोटि की रचनात्मकता होती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। हालांकि इस वर्ष मन और मस्तिष्क के मध्य एक द्वंद चलता रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में असमंजसता महसूस होगी। किसी को कोई वायदा न करें। फरवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। मार्च और अप्रैल के महीने में निजी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और दिनचर्या व्यस्त रहेगी। अप्रैल के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। मई के महीने में मन उदास रहेगा। आप एकांत में रहना पसंद करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। जून के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसके कारण अनिद्रा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में मनोबल से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस समय में प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। सितंबर के महीने में व्यापार में परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। नकदी धन खर्च होगा। अक्टूबर के महीने का समय नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग लेकर आया है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में बच्चों का मन आधुनिकता की तरफ आकर्षित होगा। दिसंबर के महीने में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए लोग अच्छा काम करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आपका मन स्थिर रहेगा और आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!