आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jun, 2023 08:42 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग मृदुभाषी और हंसमुख होते हैं। दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले  जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली भांति संभाल लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में कोई बनावट और छल कपट नहीं होता। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं, परंतु  स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। और बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी काम के लिए मना नहीं करते, जो कि इनके लिए बाद में नुकसानदेह भी साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। इन लोगों में रचना और कला के क्षेत्र में भी रुचि देखने को मिलती है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए निजी जीवन के नजरिये से अहम रहेगा। इस साल आप खरीदारी पर ज्यादा पैसा खर्च करेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि इस वर्ष आप भावनात्मक स्तर पर थोड़ा आहत महसूस करेंगे। जून के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। बेकार के वहम से दूर रहें अन्यथा मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। अगस्त के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। सितंबर के महीने में बेकार के दिखावे के पर पैसा खर्च होगा। अक्टूबर के महीने में अपने मन की बात जीवन साथी के साथ साझा करने की कोशिश करेंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। नवंबर के महीने में काम की अधिकता के कारण ही काम में मन नहीं लगेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। दिसंबर के महीने में अपने उतावलेपन पर काबू रखें, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। आपका मन अध्यापक की ओर आकर्षित हो सकता है। फरवरी के महीने में मेहनत करने से न घबराए, उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। मार्च के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। मई के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं और उसकी सेवा करें। साफ-सुथरे कपड़े पहने। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। परनिंदा से परहेज करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शुक्रवार का उपवास करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!