आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jun, 2023 08:44 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction-  आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और खुशमिजाज होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर सुंदर कांति होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक और मनमोहक होता है। अक्सर विपरीत लिंगी मूलांक 6 वाले व्यक्तियों की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग बहुत देर तक किसी बात को लेकर नाराज नहीं रह सकते, न ही किसी दुख का लंबे समय तक शौक बना सकते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा अपने आसपास एक खुशनुमा माहौल बनाकर रखते हैं। लोग इनसे बात करना और दोस्ती करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा सज-संवरकर, साफ-सुंदर रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रहन-सहन पर अधिक खर्च करते हैं। इन लोगों के खर्चे इनकी आय से अधिक होते है, जिसकी प्रवाह ये लोग कम ही करते हैं। जिसके कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर होती है। इन लोगों की रचना अथवा कला में अधिक रुचि होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। इस साल आपको नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। काम की अधिकता आपको व्यस्त रखेगी। निजी जीवन पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे, हालांकि चीजों को संतुलन करके चलना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। जून के महीने में सरकारी कामों से लाभ होगा। यात्राओं के योग बने रहेंगे। जुलाई के महीने में निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कामकाज की अधिकता साथ-साथ बनी रहेगी। अगस्त के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। अपने उतावलेपन और जोश पर काबू रखें। सितंबर के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती हैं समय पर चिकित्सक से सलाह लें। अक्टूबर के महीने में निजी जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। नवंबर के महीने में व्यावसायिक और निजी स्तर दोनों के मध्य एक संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। दिसंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। प्रेम संबंधों में बेकार के वहम के चलते खटास उत्पन्न न होने दें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने में कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अद्भुत रचनाओं को आकार दे पाएंगे। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा, शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। गुड़ का सेवन न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!