आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 21 Sep, 2023 07:53 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान एवं अनुभवी होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। मूलांक 3 वाले जातक उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उस कला में निपुण होते हैं। अपने विषय पर इनकी अच्छी पकड़ होती है। इन लोगों का अनुभव विशाल होता है। जिसके कारण मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अच्छे सलाहकार, कंसलटेंट और मार्गदर्शन के रूप में कार्य करते हैं। लोग इनसे सलाह लेना और इनकी बातों को मानना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायियों की संख्या अधिक होती है। ये लोग परंपराओं और धर्म का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक होते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरु का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अपने जीवन के लक्ष्य उच्च स्तर के रखते हैं तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं परंतु उन्हें दूसरों से मदद मांगना पसंद नहीं आता।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। किसी नए काम को करने के भी अवसर प्राप्त होंगे। सितंबर के महीने का समय सरकारी कामों के लिए अच्छा रहेगा। अपनी सफलताओं को अहम का रूप न लेने दे। अक्टूबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। नवंबर के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। आपके काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। फरवरी के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। बच्चों को भी मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में विदेशी आयाम को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे परंतु कोई भी अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। निजी जीवन की तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जून के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। अगस्त के महीने में अपने अधूरे काम को पूरा करने के लिए समय श्रेष्ठ है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुड़ का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहे। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कानों में सोना धारण करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!