आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Oct, 2023 08:12 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 29 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक साफ हृदय

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। 29 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक साफ हृदय वाले होते हैं। इनका मन बहुत कोमल होता है। ये लोग दूसरे के साथ बहुत नरमी से पेश आते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। ये लोग अपनी बातों से दूसरों को अपना बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इनकी आभा आकर्षक होती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग बहुत ही भावुक और संवेदनशील होते हैं। इनकी संवेदनशीलता का स्तर इतना गहरा होता है कि हर छोटी से छोटी बात इन्हें आहत कर जाती है। हालांकि फिर भी ये लोग दूसरों का बुरा नहीं चाहते। मूलांक 2 वाले जातक प्रत्येक परिस्थिति में स्वयं को ढालने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति गहरी एवं उत्तम होती है। इन्हें एक अच्छे कवि के रूप में भी अच्छी कविताओं की रचना करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। इस वर्ष अपने उतावलेपन पर काबू रखें और परिस्थितियों पर सूझ-बूझ के साथ विजय प्राप्त करने की कोशिश करें। अक्टूबर के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं। नवंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।

 वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में मां के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने का समय अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में आधुनिक शैली को अपनाने के लिए कुछ परिवर्तन संभव हैं। मई के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जून के महीने में सेहत का ख्याल रखें। आपका मन ज्योतिष विद्या की तरफ भी आकर्षित हो सकता है। जुलाई के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। अगस्त के महीने में खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। सितंबर के महीने में किसी नए काम में बहुत बड़ा निवेश न करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। जल का अपव्यय न करें। सूर्य भगवान को जल दें। तांबे के पात्र में जल ग्रहण करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। केले का दान मंदिर में करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!