आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Oct, 2023 07:49 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 31 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चतुर और कुशाग्र होते हैं। ये लोग हमेशा हर कार्य को जल्दी से करने की कोशिश करते हैं। जिसके लिए कोई भी शॉर्टकट अपनाने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 4 वाले जातक किसी भी प्रकार की पुरानी सोच अथवा रूढ़िवादी मान्यता को नहीं मानते। ये लोग हर काम को नए तरीके से करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों का दिमाग हमेशा नई- नई चीजों की इन्वेंशन में लगा रहता है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो इन लोगों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की सोच पर कोई अंकुश नहीं होता। ये लोग हमेशा जन सामान्य से अलग सोच रखते हैं। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं को नहीं मानते। उन्हें बदलने के लिए कोशिश करते रहते हैं, जिसके कारण इन्हें हर कदम पर समाज और परिवार की असहमति का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातक हर काम को मन लगाकर शुरू करते हैं परंतु इनका मन एक जगह पर टिका नहीं रह पाता, जिसके कारण कभी एक तो कभी दूसरा काम करते हैं। इन लोगों के विचारों और जीवन में स्थिरता का अभाव होता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष काफी समय से रुके हुए किसी काम में दोबारा गति नजर आएगी। अक्टूबर के महीने का यह शेष दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। नवंबर के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। निजी संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। अकस्मात काफी समय से रुके हुए किसी काम के आगे बढ़ने की उम्मीद मिलेगी। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अप्रैल के महीने में अपनी भावनाओं के मध्य एक असमंजसता महसूस करेंगे। हालांकि अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। मई के महीने का समय कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए अच्छा रहेगा परंतु कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जून के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पुलिस संबंधी मामलों से दूरी बनाकर रखें। जुलाई के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। हालांकि उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में अपने भेद किसी को न बताएं। अपनी वाणी पर संयम रखें। सितंबर के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। घर के बड़ों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। केले का दान मंदिर में करें। चने की दाल मंदिर में दान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। सरस्वती मां की आराधना करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। सदाचार को अपनाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!