Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Mar, 2024 07:59 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान और चतुर होते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान और चतुर होते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन लोगों को अक्सर मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 5 वाले जातक अक्सर वाणिज्य के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। शिक्षा पूरी होने के बाद इन लोगों को नौकरी करने की बजाय स्वयं के कारोबार में रूचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातकों में अद्भुत वाककला होती है। ये लोग किसी भी उम्र के व्यक्ति के साथ बातचीत करने में सफल होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपनी बातों से सामने वाले व्यक्ति को पल भर में अपना बना लेते हैं। ये लोग बात करते हुए ऐसे शब्दों का चयन करना जानते हैं, जो सामने वाले व्यक्ति को सुनने में अच्छे लगे। ये लोग हर उम्र के व्यक्ति के साथ बहुत जल्दी मित्रता स्थापित कर लेते हैं। अतः इन लोगों के मित्र ज्यादा होते हैं। परंतु घनिष्ठ मित्रता किसी-किसी के साथ ही होती है। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातों को अपने साथी के साथ साझा करना अच्छा समझते हैं तथा किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। इन लोगों की लेखक अथवा कला के क्षेत्र में भी रुचि होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग लगे रहेंगे। दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। किसी नए काम को शुरू करने का विचार बना सकते हैं। मार्च के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। नए काम में निवेश करने के अवसर प्राप्त होंगे। अप्रैल के महीने का समय हालांकि थोड़ा मध्यम रहेगा। मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। मई के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को मेधावी भी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर पदोन्नति के योग बनते हैं। जून के महीने का समय आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। किसी के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। हालांकि विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में भी व्यापार संबंधी निर्णय अहम रहेंगे। अगस्त के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि करेगा। भौतिक सुख-साधनों में भी इजाफा होगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में मां- बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अक्टूबर के महीने का समय आलस्य से भरा रहेगा, जबकि काम की अधिकता बनी रहेगी। नवंबर के महीने में सोच-समझ कर समय व्यतीत करें। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। दिसंबर के महीने का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। पिता से सहायता प्राप्त होगी।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। फरवरी के महीने में किसी समाज सेवा इकाई के साथ जुड़कर काम करने का मन बना सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गणेश भगवान की आराधना करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com