Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jul, 2024 08:32 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व हास्य विनोद प्रिय और मनमोहक होता है। ये लोग हर पल को मौज-मस्ती में खुले दिल से जीना चाहते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हर सुंदर चीज की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को महंगे-महंगे कपड़े पहनना, महंगे आभूषण, ब्रांडेड चीजें इस्तेमाल करना अच्छा लगता है। ये लोग अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अपने शौक और भोग विलास को पूरा करने में खर्च कर देते हैं। ये लोग स्वयं के रख-रखाव पर बहुत ध्यान देते हैं। हमेशा बन-ठन कर साफ-सुथरे कपड़े पहन कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग बहुत ही खुश मिजाज होते हैं। इनके चेहरे को देखकर इनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है। मूलांक 6 वाले जातक अपने समूह की जान होते हैं। लोग इनसे मिलना, बातें करना पसंद करते हैं। इनके मित्र बहुत अधिक संख्या में होते हैं। ये सब से हंस कर बातें करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक विपरित लिंगी की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मूलांक 6 वाले जातक अपने आसपास अपने घर की साज-सज्जा पर भी बहुत ध्यान देते हैं। मूलांक 6 वाले जातक रोमांटिक और प्यार-मोहब्बत में गहरा आकर्षण रखने वाले होते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः अच्छा बीतता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल व्यावसायिक और निजी जीवन दोनों के मध्य एक संतुलन बनाने में लगे रहेंगे। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। यथासंभव मेहनत करके समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। जुलाई के महीने का समय कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। कुछ सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। अगस्त के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ प्राप्त होगा, हालांकि निजी जीवन पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। अक्टूबर के महीने का समय विदेशी कामों में निवेश करने के अवसर लेकर आएगा। नवंबर के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। दिसंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंध भी जीवन में दस्तक दे सकते हैं।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में आधुनिक टेक्नोलॉजी को अपनाकर अपने कार्य को सुगम करने की कोशिश करेंगे। आपकी सोच में एक नया आयाम शामिल हो सकता है। फरवरी के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सेल्स और सोशल मीडिया के लोग भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मार्च के महीने का समय संगीत नृत्य कला इत्यादि क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। मई के महीने का समय कार्यभार की अधिकता लेकर आएगा। हालांकि आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा और कार्यभार में इजाफा होने की संभावनाएं बनती हैं। जून के महीने का समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपनी ऊर्जा को एक सही मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में लगाकर उत्तम परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। सोने को न ही तो गिरवी रखें और न ही बेचें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कानों में सोना धारण करें। किसी की झूठी गवाही न दें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। परंपराओं का पालन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com