आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 24 Oct, 2021 08:17 AM

todays birthday prediction in hindi

Today''s Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत शुभकामनाएं। 24 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत शुभकामनाएं। 24 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है जिन के स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक हास्य विनोद प्रिय और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। ये लोग किसी बात को लेकर जल्दी से बहुत ज्यादा समय के लिए गंभीर नहीं होते। इनके चेहरे पर हर समय एक मुस्कान सौभ्यमान होती है। मूलांक 6 वाले जातक सौंदर्य प्रिय होते हैं। इन्हें हर सुंदर चीज़ अपनी तरफ आकर्षित करती है। ये लोग स्वयं भी सुंदर और आकर्षक होते हैं। लोग सहज रूप से ही इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं तथा इनसे बातें करना और दोस्ती करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक स्वयं भी हर पल को मौज मस्ती में बिताना चाहते हैं। 

शायद इसी वजह से इन लोगों की उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। इनके चेहरे और इनके अंदाज को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ये लोग हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहन कर बन ठन कर रहना पसंद करते हैं। इन्हें महंगी और ब्रांडेड कपड़े पहनना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातकों को खरीदारी का शौक होता है। ये लोग अपने आसपास और अपने घर पर भी साफ सफाई और सुंदरता के साथ रहना पसंद करते हैं। ये लोग खर्च अधिक करते हैं, अक्सर इनके खर्चे इनकी आय से अधिक होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है कारोबार और व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। अक्टूबर के महीने में घर में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, ध्यान रखें। मार्च के महीने का समय अच्छा है, समय का सदुपयोग करें। आप निवेश करके कारोबार को आगे बढ़ाने के बारे में योजना बना सकते हैं। दिसंबर के महीने में जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। जनवरी के महीने में किसी शक के चलते दांपत्य जीवन के सुख में कोई कमी ना आने दें। शादीशुदा जिंदगी में छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करें। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। 

मार्च के महीने में किसी महिला मित्र से सहायता मिल सकती है। अप्रैल के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ अपने मन की बातें साझा करें। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं, परंतु यह चिरस्थायी नहीं होगा। मई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मेहनत के अनुसार परिणाम कुछ कम प्राप्त होंगे। जून के महीने में दृढ़ निश्चय के साथ अपने सभी काम पूरा करने की कोशिश करें। जुलाई के महीने में निजी जीवन को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। अगस्त के महीने का समय भावुकता में आकर गवाने का नहीं है, सूझबूझ के साथ काम करें। सितंबर के महीने में कामकाज में वृद्धि होगी।

 उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें।
चने की दाल जल प्रवाह करें।
गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।
कानों में सोना धारण करें।
केले का दान मंदिर में करें।
सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।
जौं जल प्रवाह करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!