Uttar Pradesh: भदोही में खुदाई के दौरान ईंट भट्ठे से मिला प्राचीन शिवलिंग

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 07:15 AM

uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के अस्ती गांव में ईंट भट्ठे पर खुदाई के दौरान सैंकड़ों वर्ष पुराना एक विशालकाय शिवलिंग मिला है, जिसके बाद ग्रामीणों में उत्साह और श्रद्धा की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, अस्ती गांव स्थित अरुण सिंह के ईंट भट्ठे पर मिट्टी...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

भदोही (एजैंसी): उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के अस्ती गांव में ईंट भट्ठे पर खुदाई के दौरान सैंकड़ों वर्ष पुराना एक विशालकाय शिवलिंग मिला है, जिसके बाद ग्रामीणों में उत्साह और श्रद्धा की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, अस्ती गांव स्थित अरुण सिंह के ईंट भट्ठे पर मिट्टी की गहराई तक खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान चरवाहा नन्हकू ने मिट्टी में दबी एक पत्थरनुमा वस्तु को निकालने की कोशिश की, तो शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई दी। 

इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर पूरा शिवलिंग बाहर निकाला। शिवलिंग के आकार और उस पर बनी कलाकृतियों को देखकर इसे सैंकड़ों वर्ष पुराना माना जा रहा है। ग्रामीणों ने स्थल पर मंदिर निर्माण का संकल्प व्यक्त किया है। 

काशी प्रांत के मंत्री विनीत बरनवाल ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां प्राचीन शिवलिंग मिला है और शिवलिंग उद्गम स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण करवाया जाएगा।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!