ये कैसी मजबूरी? 2,000 रुपए किराया नहीं दे पाया पति.. मकान मालिक से पत्नी-बेटी का कई बार करवाया रेप

Edited By Updated: 16 May, 2026 06:51 PM

husband repeatedly forced his wife and daughter to be ra ped by landlord

मोरबी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां आर्थिक तंगी के कारण ₹2,000 का किराया न चुका पाने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 13 वर्षीय बेटी को मकान मालिक के हवाले कर दिया।

नेशनल डेस्क: गुजरात के मोरबी से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मकान का किराया न चुका पाने पर एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और नाबालिग बेटी को मकान मालिक के हवाले कर दिया। मकान मालिक ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए मां और 13 वर्षीय बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं पत्‍नी की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मकान मालिक और कलयुगी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

आर्थिक संकट में घिरा परिवार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार करीब छह महीने पहले काम की तलाश में मोरबी आया था। यहां उन्होंने 2,000 रुपए प्रति माह के किराए पर एक मकान लिया। लेकिन, पति को स्थायी काम न मिलने के कारण परिवार आर्थिक संकट में घिर गया, जिसके कारण वह लोग मकान का किराया नहीं दे सके। 

मकान मालिक का रिश्तेदार भी शामिल 

शिकायत के मुताबिक, किराया न मिलने पर मकान मालिक ने पति की सहमति से महिला और उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाया। उसने दोनों को अलग-अलग जगह ले जाकर बार-बार दुष्कर्म किया। इस घिनौने कारनामे में मकान मालिक का एक रिश्तेदार भी शामिल था। 

बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई 

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोरबी सिटी 'ए' डिवीजन के पुलिस निरीक्षक वाई. बी. जडेजा का कहना है कि मकान मालिक और पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मकान मालिक को पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस अपराध में शामिल फरार रिश्तेदार और अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!