भगवान शिव की नगरी वाराणसी में गंदगी फैलाने वालों की फोटो भेजो, 500 रुपए ईनाम पाओ

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 02:19 PM

varanasi news

वाराणसी (वार्ता): नगर निगम ने शहर में स्वच्छता बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की है। अब नागरिकों को शहर में कूड़ा फैंकते या गंदगी फैलाते लोगों की फोटो भेजने पर 500 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।

वाराणसी (वार्ता): नगर निगम ने शहर में स्वच्छता बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की है। अब नागरिकों को शहर में कूड़ा फैंकते या गंदगी फैलाते लोगों की फोटो भेजने पर 500 रुपए का नकद ईनाम दिया जाएगा।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि घाटों, सड़कों और पर्यटन स्थलों पर फैली गंदगी को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। होटल, रैस्टोरैंट और फूड स्टॉल्स के मालिकों को भी डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है।

आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वे कूड़ा फैलाने वालों की फोटो भेजें। सत्यापन के बाद पुरस्कार दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य न केवल शहर को स्वच्छ बनाना है, बल्कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!