Share Market: सेंसेक्स में गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत, निफ्टी 24,000 के नीचे,अदानी पोर्ट्स 2% लुढ़का

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 10:11 AM

nifty 50 adani ports share market stock market bse

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 355 अंकों की गिरावट के साथ 77,200 के आसपास पहुंच गया। वहीं, Nifty 50 भी लगभग 78 अंक फिसलकर 23,900 के करीब आ गया और 24,000 के अहम स्तर के नीचे चला गया। हालांकि,...

Share Market Today: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले सत्र की शानदार तेजी के बाद वीरवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव बढ़ने और संभावित युद्धविराम उल्लंघन की आशंकाओं के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। 

BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 243.57 अंक टूटकर 77,319.33 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 88.3 अंक फिसलकर 23,909.05 अंक पर रहा। हालांकि बाद में इनमें और गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 728.93 अंक फिसलकर 76,833.97 अंक पर और निफ्टी 189.55 अंक टूटकर 23,821.45 अंक पर आ गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से Infosys, Adani Ports, InterGlobe Aviation, HDFC Bank, Bajaj Finance और ICICI Bank के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं NTPC, Bharat Electronics, tata Steel और पावर ग्रिड के शेयर में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग पिछले कारोबार में तेज उछाल के बाद गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को काफी तेजी के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.73 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,811.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 4,168.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स में बुधवार को 2,946.32 अंक या 3.95 प्रतिशत जबकि निफ्टी में 873.70 अंक या 3.78 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!