Puducherry Elections 2026: 30 सीटों पर मतदान जारी, सुरक्षा के लिए तैनात 3,000 जवान, 294 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 08:01 AM

puducherry assembly elections 2026 voting underway for 30 seats

Puducherry Assembly Elections 2026: केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के 30 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है और शाम 6 बजे तक होगा। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने...

Puducherry Assembly Elections 2026: केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के 30 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है और शाम 6 बजे तक होगा। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं और मतदान-केंद्रो पर चुनाव अधिकारी मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं। आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। 

Puducherry Election Voting का लाइव अपडेट:-

मतदान केंद्र पर रोबोट ने किया मतदाताओं का स्वागत
निर्वाचन आयोग ने केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से कई नई पहल शुरू की हैं। इसी क्रम में आयोग ने पुडुचेरी में मतदाताओं के स्वागत के लिए एक रोबोट को तैनात किया है जो सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंचने वाले मतदाताओं का स्वागत कर रहा है।

 

30 सीटों के लिए कुल 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आजमा रहे अपनी किस्मत 
केन्द्रशासित प्रदेश की सभी 30 सीटों के लिए कुल 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें से 40 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। मतदाताओं के लिए कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें से 209 केंद्रों की पहचान संवेदनशील और 5 की अति-संवेदनशील के रूप में की गई है। पुड्डुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 उभयलिंगी मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें पुड्डुचेरी पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कर्नाटक पुलिस की विशेष टीम शामिल है। 

मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन आ जायेंगे परिणाम 
पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और कांग्रेस के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। यह चुनाव सत्तारूढ़ राजग और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर हैं। प्रदेश के सभी उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला मतदाता आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। मतगणना 4 मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!