वोट की चोट से गढ़ें भविष्य!... असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, PM मोदी ने युवाओं-महिलाओं से की रिकॉर्ड मतदान की अपील

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 09:12 AM

pm modi appeals for large turnout in assembly elections

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम, केरल और पुड्डुचेरी के मतदाताओं से विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पर तीनों राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाओं के लिए अलग-अलग संदेश में लोगों...

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम, केरल और पुड्डुचेरी के मतदाताओं से विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक्स पर तीनों राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाओं के लिए अलग-अलग संदेश में लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। 

ये भी पढ़ें:- Assam Election 2026 Voting: असम में वोटिंग का जोश, युवाओं की लंबी कतारों ने बढ़ाया उत्साह

असम के लिए उन्होंने लिखा कि असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र एवं जन कर्तव्य का उत्सव बनाएंगे।' 

ये भी पढ़ें:-Puducherry Elections 2026: 30 सीटों पर मतदान जारी, सुरक्षा के लिए तैनात 3,000 जवान, 294 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद

उन्होंने पुडुचेरी के लिए लिखा कि पुडुचेरी विधानसभा चुनाव शुरू होने के उपलक्ष्य में, मैं सभी मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतंत्र की प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील करता हूं। पुडुचेरी के भविष्य को आकार देने में हर वोट मायने रखता है।

ये भी पढ़ें:- Kerala Assembly Elections: केरल में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर उमड़ी भीड़, लाइन में खड़े होकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने डाला वोट

मोदी ने केरल के लिए लिखा कि केरल की जनता से 2026 के विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं। रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी केरल की लोकतांत्रिक भावना को और ज्यादा सशक्त बनाएगी। मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं एवं महिलाओं से आगे आकर बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करता हूं। उल्लेखनीय है कि असम, पुड्डुचेरी और केरल विधानसभाओं के लिए आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो चुका है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!