Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं ये पेड़, पीढ़ियों तक वास करेंगी धन की देवी

Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Dec, 2023 08:58 AM

vastu tips

हिंदू धर्म में हर एक पेड़-पौधे को उतना ही पूजनीय माना जाता है जितना की भगवान को। इनकी पूजा करने से व्यक्ति का जीवन सकारात्मकता से भरा जाता है। इसी के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हिंदू धर्म में हर एक पेड़-पौधे को उतना ही पूजनीय माना जाता है जितना की भगवान को। इनकी पूजा करने से व्यक्ति का जीवन सकारात्मकता से भरा जाता है। इसी के साथ अगर इन्हें घर में लगा लिया जाए तो घर के भंडार अन्न-धन से भर जाते हैं। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे सीताफल के पेड़ में बारे में। दिखने में यह बहुत ही सिंपल लगता है लेकिन इसकी खूबियों को जितना देखा जाए उतना कम। इस पेड़ को घर में लगाने धन-संपदा की कभी कमी नहीं देखनी पड़ती। वहीं इसको लगाने के साथ-साथ दिशा का भी ध्यान रखना बेहद ही जरुरी है। पौराणिक कथाओं में भी इस पेड़ के फल का जिक्र सुनने को मिलता है। कहते हैं अगर इसे मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाए तो अगली पीढ़ियों तक धन की देवी मां लक्ष्मी आपके घर में वास करती हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

Plant a Sirphal tree in this direction of the house घर की इस दिशा में लगाएं सिरफल का पेड़
वास्तु शास्त्र के लिहाज से घर की उत्तर-पूर्व दिशा में इस पेड़ को लगाना बेहद ही लाभकारी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से  कुबेर देवता, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश बेहद प्रसन्न होते हैं। इसे लगाने के बाद जीवन में बहुत से सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इस दिशा को ईशान कोण दिशा भी कहा जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips

Offer these fruits to Goddess Lakshmi मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये फल
घर में इसे लगाने के साथ-साथ यदि अगर इसका फल मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाए तो उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। ऐसा करने से कर्ज संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसे मां लक्ष्मी का प्रिय फल माना जाता है।

Offer it to Shri Ganesh श्री गणेश को लगाएं इसका भोग
मां लक्ष्मी के साथ-साथ श्री गणेश को भी ये फल बहुत पसंद है। जो व्यक्ति हर बुधवार इस फल को पार्वती नंदन को अर्पित करता है उसे बुध दोष से छुटकारा मिलता है। इसी एक साथ ऐसा करने से सारे रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

This fruit gives mental peace मानसिक शांति देता है ये फल
ज्योतिष के अलावा बात करें तो स्वास्थ्य के लिए भी ये फल बेहद ही खास और शुभ माना जाता है। इस फल को ग्रहण करने से व्यक्ति को मानसिक सुख और शांति की अनुभूति होती है।

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!