Venus transit: शुक्र बनाएंगे मालव्य राजयोग, 25 दिन तक ये राशियां चांदी कूटेंगी और नोटों की होगी बारिश

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Apr, 2024 12:48 PM

31 मार्च के बाद से कुछ रशियां अब नोटों से खेलेंगी और पूरे 25 दिन तक खेलेंगी यानी इन राशियों का करोड़पति, अरबपति बनने का सपना साकार हो सकता है। घर में सुख-समृद्धि दस्तक देगी। नया वाहन खरीदने का फ्लैट खरीदने का सपना साकार होगा। लव लाइफ भी बेहतर होती...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Venus transit 2024: 31 मार्च के बाद से कुछ रशियां अब नोटों से खेलेंगी और पूरे 25 दिन तक खेलेंगी यानी इन राशियों का करोड़पति, अरबपति बनने का सपना साकार हो सकता है। घर में सुख-समृद्धि दस्तक देगी। नया वाहन खरीदने का फ्लैट खरीदने का सपना साकार होगा। लव लाइफ भी बेहतर होती चली जाएगी। अब आप पूछेंगे कि 31 मार्च से ऐसा क्या होने वाला है। मार्च को शुक्र ग्रह अपनी उच्च मीन राशि में आ रहे हैं। बहुत ही पावरफुल हो रहे हैं। मालव्य राजयोग बना रहे हैं। यह राजयोग ज्योतिष में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और जिन लोगों की कुंडली में यह राजयोग होता है, वे लोग जीवन भर पैसों से खेलते हैं। लग्जरी लाइफ जीते हैं। लक्ष्मी उन पर मेहरबान रहती है। ऐसे लोगों का समाज में बहुत ऊंचा स्टेटस होता है क्योंकि शुक्र ग्रह उन्हें जिंदगी में यश मान और पैसे की कोई कमी नहीं रहने देते और यही शुक्र ग्रह 31 मार्च से अपनी उच्च राशि में आकर अब अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं।

PunjabKesari Venus transit
अपने इस गोचर के दौरान शुक्र ग्रह पांच राशियों को जबरदस्त नतीजे देंगे। प्रेम, रोमांस, लग्जरी लाइफ, आय के नए साधन और खुशियां देंगे क्योंकि शुक्र ग्रह यही सब कुछ तो देते हैं।

नौ ग्रहों में शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस, धन-दौलत, विलासिता, ऐश्वर्या, स्त्री सुख, वाहन सुख और प्रेम सुख का कारक माना जाता है।शुक्र ग्रह हमें भौतिक-सुख देता है, कला और प्रतिभा देता है यानी आर्टिस्टिक नेचर देता है। अपोजिट सेक्स को अपनी और आकर्षित करने की क्षमता देता है। शुक्र को अंग्रेजी में वीनस भी कहा जाता है और वीनस का मतलब होता है सौंदर्य की देवी।

PunjabKesari Venus transit
जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वह व्‍यक्ति अकूत धन-संपत्ति का मालिक बनता है। लग्जरी लाइफ जीता है। उसके जीवन में भरपूर प्रेम रहता है। उसकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण होता है। ऐसे लोगों की ब्रांडेड चीजों में रुचि होती है।

यही शुक्र ग्रह 31 मार्च को जब अपनी उच्च राशि और देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर करेंगे तो इन पांच राशियों को जबरदस्ती फायदा देंगे, उनका जिक्र कुछ इस प्रकार है-

PunjabKesari Venus transit

ऐसी पहली भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। यह बुद्ध की राशि है और शुक्र की मित्र राशि है। मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा और शानदार रहेगा। मालव्य राजयोग का निर्माण आपकी राशि से कर्म भाव में बनेगा। ऐसे में आपको नौकरी और कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

दूसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। यह भी बुद्ध की राशि है। हालांकि शुक्र की यह नीच राशि है लेकिन मालव्य राजयोग बना कर कन्या राशि वालों को शुक्र गजब की सफलता देने वाले हैं। मालव्य राजयोग आपकी राशि से सातवें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में साझेदारी के बिजनेस और वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा धन अर्जित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नया मौका मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको उपलब्धि मिल सकती है या फिर किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है।

तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है और यह शुक्र की राशि है। मालव्य राजयोग का तुला राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। तुला राशि वालों को शुक्र इस दौरान हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम देंगे। खुद को साबित करने के बढ़िया मौके मिलेंगे।
करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। जीवन में संतुष्टि का एहसास होगा। बिजनेस में भी मुनाफा कमाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। जिससे घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। खुशी भरा वक्त रहेगा और लंबे समय से जो कार्य रुका हुआ है, वह भी शुक्राचार्य पूरा कर देंगे।

चौथी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर और इससे बन रहे मालव्य राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। यह आपकी कुंडली में चौथे स्थान पर बनने जा रहा है। ऐसे में आपको कई तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन और मकान का सुख आपको बहुत जल्द ही मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ भरपूर मिलेगा।

पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है जिसमें शुक्र गोचर करने वाले हैं। जो शुक्र की उच्च राशि है और जहां मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। आपको भौतिक-सुखों की प्राप्ति होगी। वही इस दौरान आप वाहन और प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ होगा। साथ ही इस अवधि में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं अगर आप रियल स्टेट, प्रॉपर्टी, और जमीन-जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Venus transit

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!