सुबह बोलें या सुनें ये चमत्कारी मंत्र, हर दुख का हो जाएगा अंत

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 May, 2020 07:51 AM

vishnu sahasranama mantra

शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्ष्टि का सृजनकार, महादेव को संहारक और भगवान विष्णु को विश्व का पालनहार कहा गया है। हिंदू धर्म में विष्णु सहस्रनाम सबसे पवित्र साधनों में से एक माना गया है। इसमेें

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vishnu Sahasranama: शास्त्रों में ब्रह्मा जी को सृष्ष्टि का सृजनकार, महादेव को संहारक और भगवान विष्णु को विश्व का पालनहार कहा गया है। हिंदू धर्म में विष्णु सहस्रनाम सबसे पवित्र साधनों में से एक माना गया है। इसमेें भगवान विष्णु के एक हजार नामों का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इसके पढ़ने-सुनने से इच्छाएं पूर्ण होती हैं। ये स्त्रोत संस्कृत में होने से आम लोगों को पढ़ने में कठिनाई आती है इसलिए इस सरल से मंत्र का उच्चारण करके वैसा ही फल प्राप्त कर सकते हैं जो विष्णु सहस्रनाम के जाप से मिलता है।

PunjabKesari Vishnu Sahasranama

मंत्र:
नमो स्तवन अनंताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे।
सहस्त्र नाम्ने पुरुषाय शाश्वते, सहस्त्रकोटि युग धारिणे नम:।।

PunjabKesari Vishnu Sahasranama

जीवन में आने वाली किसी भी तरह कि बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन सुबह इस मंत्र का जाप करें।

PunjabKesari Vishnu Sahasranama
विष्णु सहस्रनाम कथा :
महाभारत के 'अनुशासन पर्व' में भगवान विष्णु के एक हजार नामों का वर्णन मिलता है। जब भीष्म पितामह बाणों की शय्या पर थे उस समय युधिष्ठिर ने उनसे पूछा कि, "कौन ऐसा है, जो सर्व व्याप्त है और सर्व शक्तिमान है?" तब उन्होंने भगवान विष्णु के एक हजार नाम बताए थे।

PunjabKesari Vishnu Sahasranama

मंत्र से होने वाले लाभ:
भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को बताया था कि हर युग में इन नामों को पढ़ने या सुनने से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यदि प्रतिदिन इन एक हजार नामों का जाप किया जाए तो सभी मुश्किलें हल हो सकती हैं। विष्णु सहस्रनाम हिंदू धर्म के दो प्रमुख सम्प्रदाय शैव और वैष्णवों को जोड़ने का कार्य करता है। विष्णु सहस्रनाम को और भी बहुत सारे नामों से जाना जाता है जैसे- शम्भु, शिव, ईशान और रुद्र। इससे ज्ञात होता है कि शिव और विष्णु में कोई अंतर नहीं है ये एक समान हैं। 

PunjabKesari Vishnu Sahasranama

विष्णु सहस्रनाम के जाप में बहुत सारे चमत्कार समाएं हैं। इस मंत्र को सुनने मात्र से संवर जाएंगे सात जन्म, सभी कामनाएं हो जाएंगी पूर्ण और हर दुख का हो जाएगा अंत।

PunjabKesari Vishnu Sahasranama

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!