Weekly numerology (01.12.2025 से 07.12.2025): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 12:32 PM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत नौकरी व कामकाज के लिए शुभ रहेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। बुधवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में कुछ उतार–चढ़ाव बने रहेंगे, इसलिए कोई भी अंतिम निर्णय सोच-समझ कर लें। सप्ताह के अंत में निजी जीवन के नजरिए से समय अच्छा रहेगा। यात्राओं के योग भी बनते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
उपाय: घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक दो वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है हालांकि कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते है। सप्ताह के मध्य में किसी को कोई वायदा न करें और बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें, पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है। बुधवार का दिन कार्य में सफलता के प्रबल संकेत देता है। सप्ताह के मध्य में विदेशी कार्यों की ओर आपका मन आकर्षित हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्य क्षेत्र पर किसी नई जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। ऑफिस में मैनेजर लेवल के लोगों के साथ कुछ असहमति का सामना भी करना पड़ सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दें। हालांकि सप्ताह के मध्य में बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के अंत का समय भी आपके लिए अच्छा है। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावनाएं भी बनती है।
उपाय :- कोई अनैतिक कार्य न करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के नजरिए से समय अच्छा रहेगा, अपने काम को आगे बढ़ने का भी विचार बनाएंगे। भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय काफी उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेने से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बनती है। नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। सप्ताह के अंत में मां- बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिश्रित रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। भावनाओं के कारण दुविधा की स्थिति बन सकती है इसलिए निर्णय सूझबूझ के साथ लें। सप्ताह के मध्य में विदेशी कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। फैशन, डिजाइनिंग आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के अंत में प्रेम संबंध बनने की संभावना है।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय मिला-जुला रहेगा। सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है, सरकारी काम बनने की संभावनाएं बनती हैं। सरकारी नौकरी के लिए भी लोग आवेदन कर सकते हैं। हालांकि मंगलवार के दिन भावनात्मक स्तर पर थोड़ा सा मंदा महसूस करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन ज्यादा आकर्षित रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा है, काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिल सकती है, अपनी मेहनत में कमी न छोड़ें। सप्ताह के अंत का समय परिवार के इर्द-गिर्द ज्यादा व्यस्त रहेगा। रविवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर मे दान करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना भी बन सकती है। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, सेहत का विशेष ध्यान रखें। बुधवार से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से काम पूरे होंगे। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कार्य शीघ्रता से पूरे कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में निजी जीवन पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा और यात्रा योग भी बनते हैं।
उपाय:- कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। शनि चालीसा का पाठ करें।
 
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत भी की जा सकती है। धन और आर्थिक स्थिति के नजरिया से भी समय ठीक है। बुधवार को अहंकार में आकर किसी काम को खराब न करें। सूझबूझ से समय का उपयोग करें। सप्ताह के अंत में समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कोई अनैतिक कार्य न करें। विदेशी कार्यों में निवेश सोच–समझ कर करें। यात्राओं के दौरान सावधानी बरतें।
उपाय:- सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!