Weekly numerology (14.09.2026 से 20.09.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 07:16 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19 व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में यात्राओं के योग भी बनते हैं। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि, किसी नए काम की संभावनाएं बनती हैं। शुक्रवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चंद्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मध्यम गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द समय ज्यादा व्यतीत होगा। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। सप्ताह के अंत में बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने उतावलेपन पर काबू रखें। हालांकि, शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
उपाय: शहद का सेवन करें। शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी परेशानी का हल निकालने में सफल रहेंगे। बुधवार के दिन किसी आध्यात्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा आलस भरा रहेगा। कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। हालांकि, सप्ताह के अंत में किसी नए काम में मन लगाकर काम करेंगे और सफलता प्राप्त होने की संभावनाएं भी प्रबल बनती हैं।
उपाय: पीले रंग के वस्त्र धारण करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया और लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अपने काम को जल्दी करने के लिए कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ भी संबंध अच्छे होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शुक्रवार का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभदायक रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत भी की जा सकती है। हालांकि, शुक्रवार के दिन थोड़ा सावधानी से चलें। जीवनसाथी के साथ बेकार में अनबन होने की संभावनाएं बनती हैं, तो अपने व्यवहार में थोड़ी विनम्रता लेकर आएं। सप्ताह के अंत में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको थोड़ा व्यस्त रखेगी।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। कुछ अनचाहे खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। शुक्रवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत का समय व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा।
उपाय: सूर्य भगवान की आराधना करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। यह पूरा सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी नई जिम्मेदारी के कारण व्यस्त रहेगा। हालांकि, आप निजी जीवन के लिए भी समय निकाल पाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आलस्य के कारण थोड़ा काम में मन कम लगेगा। थकान महसूस होगी। सप्ताह के अंत का समय भी इस सप्ताह थोड़ा सा व्यावसायिक नजरिए से ज्यादा व्यस्त रहेगा। निजी जीवन और व्यावसायिक दोनों के मध्य एक संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें।
उपाय: वस्त्रों का दान न करें। लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। निजी खरीदारी पर भी जा सकते हैं। बुधवार का दिन यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। बृहस्पतिवार के दिन जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। शुक्रवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के अंत में कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कोई गैर-सरकारी काम न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। कुछ अनचाही यात्राएं भी सप्ताह के मध्य में आपको विचलित रखेंगी। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। शुक्रवार के दिन अपने उतावलेपन पर काबू रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभा पाएंगे, लेकिन मानसिक स्तर पर थकान महसूस करेंगे।
उपाय: वस्त्रों का दान न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बोलचाल के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। किसी को अपशब्द न कहें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। बुधवार के दिन यात्राओं के कारण आपकी दिनचर्या थोड़ी बिगड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि, सप्ताह के अंत का समय पहले से अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। चीजों को प्लान करके उन्हें होंद में लेकर आएं, ताकि आपको लाभ मिल सके।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य भगवान की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!