Weekly numerology (21.09.2026 से 27.09.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 19 Sep, 2026 09:36 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य परिणाम लेकर

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। सोमवार का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, सप्ताह के आगे का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी भी अनैतिक कार्य से स्वयं को दूर रखें और किसी प्रलोभन में आकर ऐसा कोई निर्णय न लें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। शुक्रवार के दिन यात्राओं के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में आलस्य के कारण आप अपने कार्यों को आगे के लिए टालते रह सकते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर परिस्थितियों का लाभ उठाने का प्रयास करें।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 एवं 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चंद्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ी धीमी गति वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। परीक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।
हालांकि, सप्ताह के आगे का समय थोड़ा धीमी गति से आगे बढ़ेगा। भावनाओं में आकर कोई ऐसा कार्य न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। किसी से ऐसी कोई बात कहने से भी बचें, जिसके कारण आपको भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें, क्योंकि मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय गति सीमा का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: शहद और गुड़ का सेवन करें। सूर्य भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21 एवं 30 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे। विदेशी काम या आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपने कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। शुक्रवार के दिन यात्राओं के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक लगेगा। शनिवार के दिन कार्यों की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन मेहनत और निरंतर प्रयासों से अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। रविवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। अहंकार की भावना को स्वयं से दूर रखें और अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें।
उपाय: गुड़ का सेवन करें तथा विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 एवं 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छी रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। गुरुजनों एवं बड़ों की बातों पर ध्यान दें। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। यात्राएं सफल रहेंगी और मनचाहा स्थानांतरण भी संभव है। हालांकि, सप्ताह के अंत में रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए किसी भी ऐसी गतिविधि के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
उपाय: घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 एवं 23 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत कारोबार के नजरिए से काफी व्यस्त रह सकती है। मंगलवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने की संभावना बनती है। बच्चों का मन किसी विदेशी शिक्षण शैली की ओर भी आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के मध्य का समय परिवर्तनशील रहेगा, हालांकि परिस्थितियां आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
उपाय: यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 एवं 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में आप क्या करें और क्या न करें, इस असमंजस की स्थिति में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी दिखावे में आकर कोई निर्णय न लें। सप्ताह के मध्य का समय पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। निजी रखरखाव पर भी आपका ध्यान अधिक केंद्रित रहेगा। घूमने जाने की योजना बन सकती है और प्रॉपर्टी से जुड़े विषयों पर भी विचार कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। शिवलिंग पर नियमित रूप से जलाभिषेक करते रहें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 एवं 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। विदेशी काम से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन के नजरिए से अच्छा रहेगा। शुक्रवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी। काफी समय से रुके हुए किसी कार्य को गति मिलती हुई नजर आएगी। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। गंतव्य स्थान तक पहुंचने में देरी भी हो सकती है।
उपाय: माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 एवं 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में मेहनत के माध्यम से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आधुनिक तकनीक और विदेशी काम को अपनाकर लाभ उठाया जा सकता है। आर्थिक स्थिति के नजरिए से सप्ताह थोड़ा मंदा रह सकता है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा और कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। सप्ताह के अंत में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आलस्य के कारण काम में मन कम लगेगा, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करें।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें तथा विष्णु भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 एवं 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी प्रलोभन में आकर या शॉर्टकट अपनाकर अपना काम करने का प्रयास न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए अपने क्रोधी स्वभाव पर थोड़ा कंट्रोल रखें। संतान पक्ष के साथ किसी मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। उनकी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए सामान्य रहेगा।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट: www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!