Weekly Tarot Horoscope (25.05.2026 से 31.05.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 23 May, 2026 12:09 PM

weekly tarot horoscope

मेष- सप्ताह का पहला तथा आखिरी हिस्सा विपरीत हालात रखने वाला मगर मध्य हिस्से में कारोबारी तौर पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा। किसी न किसी

मेष- सप्ताह का पहला तथा आखिरी हिस्सा विपरीत हालात रखने वाला मगर मध्य हिस्से में कारोबारी तौर पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा। किसी न किसी पेचीदगी के साथ वास्ता रहेगा, एहतियात रखें। उलझनों-झमेलों से बचाव रखें। व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी। धन-लाभ वाला सितारा, कारोबारी टूरिंग लाभप्रद। घटिया नेचर वाले लोगों के साथ निकटता न रखें। 
उपाय: जरूरतमंदों को काला कपड़ा दान करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4

वृष- मित्रों से मेल संपर्क, सहयोग, जमीनी तथा अदालती कामों में कामयाबी मिलेगी मगर राहू-केतु की स्थिति घरेलू मोर्चों पर कटुता तथा टैंशन परेशानी रखने वाली है, एहतियात रखें। कारोबारी कामों के लिए सितारा अच्छा। किसी सज्जन मित्र की मदद से आपका कोई उलझा रुका काम मैच्योर हो सकता है। जायदादी तथा कोर्ट कचहरी के कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी।  बुद्धि तथा मन गलत कामों की तरफ भटकता नजर आएगा। 
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6

मिथुन- सेहत का ध्यान रखें मगर राजकीय कामों में बोलबाला बना रहेगा, बड़े लोगों के रुख में लचक रहेगी, वैसे आम हालात भी बेहतर बने रहेंगे। सेहत के प्रति अटैंटिव रहें मगर धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, वैसे हर तरह से कामयाबी मिलेगी। अफसरों के सॉफ्ट रुख के कारण किसी सरकारी काम में कुछ पेशकदमी होगी। व्यापार-कारोबार में लाभ।
उपाय: शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

कर्क- कोर्ट-कचहरी के कामों में पैठ, धाक बनी रहेगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर केतु की कमजोर स्थिति के कारण सेहत में गड़बड़ी रहने तथा शत्रु पक्ष की शरारतें बनी रहने का डर रहेगा। कामकाजी भागदौड़ बनी रहेगी। जमीनी तथा अदालती कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग भी मेहरबान रहेंगे। संतान सहयोगी तथा सपोर्टिव रहेगी। विरोधियों से फासला रखें, क्योंकि वे अपनी घटिया हरकतों से बाज न आएंगे।
उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएँ।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

सिंह- यत्नों, प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, आमदन तो होगी मगर धन का ठहराव कम ही होगा। ग्रह स्थिती मन को अशांत, डिस्टर्ब तथा अपसैट रखने वाली है, एहतियात रखें। सफलता तथा इज्जत मान बना रहेगा। व्यापार में लाभ, कारोबारी टूरिंग ठीक रहेगी। आम हालात विपरीत बन सकते हैं, इसलिए हर मोर्चा पर सावधानी रखनी ठीक रहेगी। मन डांवाडोल रहेगा, गलत कामों की तरफ भागते अपने मन पर भी जब्त रखें। 
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1


कन्या- सरकारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, धन-लाभ के लिए समय बेहतर, मगर किसी न किसी पंगे के जागृत रहने का डर रहेगा।  इरादों में कामयाबी, मनोबल-दबदबा बना रहेगा। सरकारी-गैर सरकारी कामों में कामयाबी, अफसर मेहरबान रहेंगे। धन-लाभ तथा कारोबारी टूरिंग के लिए समय बेहतर, आम हालात भी बेहतर रहेंगे। समय धन हानि, खर्चों वाला, लेन-देन तथा लिखत-पढ़त के काम भी सावधानी से फाइनल करें। 
उपाय: लाल मसूर दाल का दान करें।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8

तुला- दुश्मनों के उभरने, सेहत के बिगड़ने तथा पांव के फिसलने का डर रहेगा मगर कामकाजी कामों की दशा अच्छी, सफलता भी साथ देगी। अधूरे कामों में कामयाबी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा। शत्रु उभरते-सिमटते रहेंगे इसलिए उन पर ज्यादा भरोसा न करें, व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, घरेलू जीवन में तालमेल-सौहार्द बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, कहीं चोट लगने का भी डर रहेगा। 
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 3

वृश्चिक- सितारा सेहत तथा सरकारी कामों के लिए ढीला मगर कामकाजी दशा पहले जैसी यत्न करने पर योजनाबंदी भी कुछ आगे बढ़ेगी। सेहत की संभाल रखें, बेतुके खान-पान से भी बचाव रखें। सफर भी टाल देना ठीक रहेगा। मनोबल दबदबा बना रहेगा, स्कीमें प्रोग्राम भी कुछ आगे बढ़ेंगे। अफसरों के टैंस तथा सख्त रुख के कारण सरकारी कामों में कोई मुश्किल उभर सकती है। 
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

धनु- कारोबारी दशा अच्छी, घरेलू मोर्चों पर तालमेल सौहार्द बना रहेगा, मगर सेहत में कुछ न कुछ गड़बड़ी रहने का डर रहेगा। शत्रुओं की हरकतों पर नजर रखें। मन भी डिस्टर्ब सा रहेगा। अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में सफलता मिलेगी। सेहत, खासकर पेट का ध्यान रखें, शीत वस्तुओं का भी कम सेवन करें। मन पर गलत सोच प्रभावी रहेगी, कोई न कोई बाधा-समस्या भी जागृत रहेगी।
उपाय: हरे मूंग का दान करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

मकर- सप्ताह का पूर्वार्ध आमतौर पर कामयाबी देने तथा बेहतरी के हालात बनाने वाला मगर उत्तराद्ध में किसी न किसी पहलू से टैंशन-परेशानी बनी रहेगी। जायदादी कामों के लिए समय बेहतर, इज्जत-मान की प्राप्ति। उद्देश्य प्रोग्राम हल होंगे, हर तरह से बेहतरी होगी। न तो दुश्मनों को कमजोर समझें और न ही उनको अनदेखा करें। सफर भी न करना ठीक रहेगा। घरेलू मोर्चा पर कुछ तनातनी तथा टैंशन परेशानी रहने का डर।
उपाय: सुगंधित इत्र का प्रयोग करें और देवी पूजा करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

कुंभ- सितारा व्यापार कारोबार के काम संवारने तथा बेहतरी के हालात बनाने वाला, मगर कामकाजी कामों को बेध्यानी के साथ अटैंड न करें। कारोबारी कामों की दशा बेहतर, इज्जत-मान की प्राप्ति। धन हानि उलझनों तथा खर्चों का सिलसिला बना रहेगा। किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करें मगर अर्थ तथा कारोबारी दशा ठीक, यत्नों में सफलता मिलेगी। लेन-देन के काम सतर्क रह कर करें, उधारी के चक्कर में भी कम फंसें। 
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

मीन- सितारा कारोबारी कामों तथा टूरिंग के लिए अच्छा मगर कोई जमीनी या अदालती काम हाथ में न लेना ठीक रहेगा, कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों में सफलता मिलेगी, खेती उत्पादों, उपकरणों, खादों, बीजों, करियाना तथा मनियारी का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी। बड़े लोग सपोर्टिव रवैया रखेंगे, कामकाजी साथी सहयोग करेंगे। जमीनी तथा अदालती कामों में मेहनत की सही रिटर्न नहीं मिलेगी। 
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!