Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Jul, 2026 04:54 PM

मेष- मेष राशि वालों इस वीक आपकी किस्मत का सितारा बुलंदी पर है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये सप्ताह अच्छा है। मन में कुछ
मेष- मेष राशि वालों इस वीक आपकी किस्मत का सितारा बुलंदी पर है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये सप्ताह अच्छा है। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिन्हें आप आसानी से निभा लेंगे। सभी परेशानियां और उदासी दूर भाग जाएगी।
उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं।
वृष- वृष राशि वालों का सप्ताह बेहतरीन बितेगा। किस्मत आपको बहुत कुछ देने वाली है। किसी नये काम में सहमत होकर काम करेंगे। छोटे भाई-बहन की समस्याएं हल हो जाएंगी। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने के आसार हैं। कैरियर के लिए समय आपके लिए शुभ रहेगा।
उपाय- घर में चिड़िया पालें।
मिथुन- मिथुन राशि वालों इस वीक मनचाही नई नौकरी मिलने का योग है। आर्थिक स्थिति थोड़ी टाइट रहेगी। इस राशि के स्टूडेन्ट्स पूजा पाठ में लगे रहेंगे। अगर आप रेन्ट पर रहते हैं, तो लैन्डलार्ड से आपके रिलेशन बेहतर होंगे। किसी दोस्त की सलाह आपके मन में उत्साह भर देगी। आप अपने मन की बात अपनी बड़ी बहन से शेयर करेंगे तो उसकी सलाह से बिगड़ा काम बनेगा। परिवार से प्रेम मिलेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
कर्क- कर्क राशि वालों इस वीक पॉलिटिकल सेक्टर में आपकी खास पहचान बनेगी। आपके पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट्स की मदद से बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों से हर काम में मदद मिलेगी। आपके बड़े भाई को जबरदस्त धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाएं जीवन में आगे बढ़ेंगी। घर के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ें। साथ ही अगर कोई नया काम शुरू करने जा रहे तो बड़े भाई-बहनों से सलाह जरूर लें।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।
सिंह- सिंह राशि वालों वर्क प्लेस पर आपकी एक खास पहचान बनेगी, इसके साथ ही इस वीक आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। जो लोग सेल्स में हैं, उन्हें जॉब का नया ऑफर मिलेगा। इस राशि के बच्चे माता-पिता की राय लेकर नया काम शुरु करें। अगर आप पीतल या खाने पीने की चीजों का व्यवसाय करते हैं तो ये सप्ताह आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित होगा।
उपाय- किसी कन्या के पैर छुएं वीक खुशी से बीतेगा।
कन्या- कन्या राशि वालों ये सप्ताह सुख और सौभाग्य देने वाला है। घर में नया मेहमान आ सकता है। फिल्म उद्योग में काम करने वालों के लिए समय शुभ है। आपको काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं। बच्चों से खुशी मिलेगी और सेहत अच्छी रहेगी। आपके किस्मत के सितारे बुलंद हैं। आमदनी बढ़ेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
उपाय- तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।
तुला- तुला राशि वालों इस वीक आप उत्साह से भरे रहेंगे। जो भी विरोधी आपके आगे परेशानी खड़ी करेंगे, आप उसका डटकर सामना कर लेंगे। इस राशि की लड़कियां अपने दोस्तों के साथ बाहर जा सकती हैं लेकिन बाहर निकलते समय थोड़ा सावधान रहें। प्रस्तुत सप्ताह में आपकी कोई ऐसी विश पूरी हो सकती है जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। इसके साथ-साथ आपके दोस्तों का सर्कल भी बढ़ेगा। माता-पिता के साथ धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय- घर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आपके परिवार के लिये ये सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। फैमिली मेम्बर्स के साथ किया गया काम सफल होगा। स्प्रीचुअली हाई महसूस करेंगे और भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। दूसरों की मदद करेंगे, सुकून का अनुभव होगा। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है। सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
धनु- धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह मंगलमय होगा। किसी भी अजनबी से बातें न करें। आपकी फाइनेंसियल कंडीशन अच्छी होगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा है। सारे काम बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग सोशल वर्क में बिज़ी रहेंगे। महिलाओं को पार्टी करने का मौका मिल सकता है। शत्रुओं की गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान रखें।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मकर- मकर राशि वालों इस सप्ताह आपके दोस्त हर काम में आपकी हेल्प करेंगे। कारोबार चमकेगा, धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय काफी महत्वपूर्ण है। इस वीक पार्टनर से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने वाला है। अपने माता-पिता और बच्चों के साथ मस्ती करें, इससे रिश्ते मज़बूत होंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें और अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें।
उपाय- दही चीनी खा कर घर से निकलें
कुंभ- कुंभ राशि वालों इस समय अधिक परिश्रम करना होगा, तभी मनचाहे मुकाम तक पहुंचने में कामयाब होंगे। आप बच्चों के काम से संतुष्ट होंगे। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, सावधानी बरतें। किसी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं तो जीत हासिल होगी। अनजान लोगों से तालमेल न बढ़ाएं लेकिन दोस्तों से आपकी दोस्ती और भी गहरी हो जाएगी
उपाय- भगवान कार्तिकेय के मंदिर में गाय के घी का दीपक लगाएं।
मीन- मीन राशि वालों इस सप्ताह खुशियों के बादल आप पर बरसेंगे। अपनी स्कूल टीचर से मुलाकात हो सकती है। इस राशि की लड़कियों को कोई सुन्दर गिफ्ट मिलेगा। माता की हेल्थ पर थोड़ा अधिक ध्यान दें। धार्मिक स्थान पर जाने से आपको फायदा होगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप काफी समय से किसी काम को पूरा करने में लगे थे वह इस वीक पूरा हो जाएगा और उसका रिजल्ट भी अच्छा होगा।
उपाय- अपनी जेब में चांदी से बनी कोई भी वस्तु रखें।